1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा के हॉस्पिटलाइज्ड होने और फ्लैट से बाहर निकाले जाने की खबर पर बंदगी ने तोड़ी चुप्पी !

पापा के हॉस्पिटलाइज्ड होने और फ्लैट से बाहर निकाले जाने की खबर पर बंदगी ने तोड़ी चुप्पी !

 Published : Dec 05, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 12:55 pm IST

बंदगी जब बिग बॉस के घर में थी तब खबर आई थी कि उनके पापा हॉस्पिटल पहुंच गए और उनकी लैंडलॉर्ड ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।

bandagi- India TV Hindi
bandagi

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 से बंदगी कालरा का सफर समाप्त हो चुका है। बंदगी जब घर के अंदर थीं तो पुनीश के साथ क्लोज होने की वजह से चर्चा में बनी रहीं। लेकिन घर से बाहर खबर आती रही कि बंदगी के पापा उनकी इन हरकतों को देखकर हॉस्पिटल पहुंच गए हैं, एक और खबर आई थी कि बंदगी की पुनीश के साथ क्लोजनेस देखकर उनकी लैंडलॉर्ड ने उन्हें वापस न रखने का फैसला किया है। इस बार में जब बंदगी से पूछा गया तो उन्होंने कहा- अगर पापा बीमार थे तो मेकर्स को मुझे बताना चाहिए था। बंदगी ने आगे कहा- इस बारे में मेरा भाई भी सफाई दे चुका है, पापा बिल्कुल ठीक हैं और वो खबर सिर्फ अफवाह थी।

बंदगी ने यह भी कहा कि मेरे लैंडलॉर्ड ने मुझे घर से नहीं निकाला है। जो कोई भी यह बात कह रहा है वो सब गलत है। बंदगी ने कहा, 'पूरी सोसायटी मेरे वेलकम के लिए एक्साइटेड है।’ बंदगी ने बताया कि हमारे घर की लीज खत्म हो गई थी, मैं घर पर थी नहीं तो मेरी दोस्त को यह बात बताई गई लेकिन लोगों ने गलत तरीके से यह बात सामने लाई। बंदगी ने ट्वीट करके भी इस बारे में सफाई दी है।

बंदगी तो घर से बाहर हो गई हैं लेकिन उनका प्यार पुनीश अभी भी बिग बॉस के घर के अंदर है, अब बंदगी लोगों से पुनीश का सपोर्ट करने की गुहार कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन