1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11 में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, इस वजह से बंद रहेगी इस हफ्ते वोटिंग लाइन

Bigg Boss 11 में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, इस वजह से बंद रहेगी इस हफ्ते वोटिंग लाइन

 Published : Dec 05, 2017 01:58 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 01:59 pm IST

इस बार घर से बाहर जाने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं उनमें शिल्पा शिंदे और आकाश ददलानी शामिल हैं।

shilpa akash bigg boss voting line closed- India TV Hindi
shilpa shinde, akash dadlani

​नई दिल्ली:  चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस की वोटिंग लाइन इस हफ्ते खुली ही नहीं है। फैंस अपने पसंदीदा कलाकार को बचाने के लिए जब वोटिंग करने साइट पर गए तो वहां पता चला इस हफ्ते वोटिंग हो ही नहीं रही है। इस बार घर से बाहर जाने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं उनमें शिल्पा शिंदे और आकाश ददलानी शामिल हैं। दोनों से ही बिग बॉस को टीआरपी मिल रही है, शायद यही वजह है कि इस बार बिग बॉस किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं निकलने देना चाहता है।

घरवालों को अभी तक नहीं पता है कि इस बार बिग बॉस की वोटिंग लाइन क्लोज है, इसी का फायदा उठाकर बिग बॉस शिल्पा या आकाश दोनों में से किसी एक को सीक्रेट रूम भेज सकता है। जिसके बाद बिग बॉस के बाकी सदस्य तो उन्हें नहीं देख पाएंगे लेकिन सीक्रेट रूम में बैठा घर का सदस्य घर के अंदर चल रही सभी हरकतें देख सकेगा। कहा ये भी जा रहा है कि सीक्रेट रूम में नए वाइल्ड कार्ड एंट्री को भी रखा जा सकता है।

फिलहाल बंदगी कालरा घर से बेघर हुई हैं। बाहर आने के बाद बंदगी ने कई मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। यहां पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन