नई दिल्ली: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' से चर्चा में आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने शो के दौरान खूब लोकप्रियता हासिल की है। आज उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। अब ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल सपना चौधरी को देखने को हाल ही में इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। बता दें कि मुरैना में सपना का एक डांस शो आयोजित किया गया, जहां उन्हें देखने के लिए भारी मात्रा में भीड़ पहुंची। खबरों के मुताबिक इस शो में 1000 रुपए एंट्री फीस रखी गई थी। ऐसे में कुछ लोगों को तो आसानी से एंट्री मिल गई, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो अंदर नहीं पहुंच पाए। बस फिर क्या था उन्होंने अपान गुस्सा निकालना शुरु कर दिया।
Related Stories
बाहर खड़ी भीड़ ने पथराव करना शुरु कर दिया। इस पूरे हंगामे के चलते सपना यहां सिर्फ आधे घंटे का ही शो कर पाईं, और उन्हें तुरंत वहां ये निकलना पड़ा। सिर्फ इतना ही नहीं भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ गया।
गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में सपना चौधरी ने अपने देसी अंदाज से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। इस शो के कारण लोग उन्हें और भी ज्यादा करीब से जान पाए। बिग बॉस में एंट्री करते ही सपना के फैंस की लिस्ट लगातार बढ़ने लगी। शो में अंत तक न पहुंचने के बावजूद उन्हें आज घर घर में पहचाना जाता है। वहीं सपना को कई फिल्मों के ऑफर्स भी मिलने लगे हैं।