1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11 की जीत के बाद शिल्पा शिंदे ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss 11 की जीत के बाद शिल्पा शिंदे ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Jan 17, 2018 02:33 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 02:33 pm IST

'बिग बॉस 11' का खिताब हासिल कर शिल्पा शिंदे अब सुर्खियों में आ गई हैं। पिछले दिनों अपने धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' के कारण विवादों में रहने वालीं शिल्पा ने इस शो से न सिर्फ अपनी खराब छवि को बिल्कुल साफ कर दिया है। लेकिन अब इस घर से बाहर आने के...

Shilpa Shinde- India TV Hindi
Shilpa Shinde

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' का खिताब हासिल कर शिल्पा शिंदे अब सुर्खियों में आ गई हैं। पिछले दिनों अपने धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' के कारण विवादों में रहने वालीं शिल्पा ने इस शो से न सिर्फ अपनी खराब छवि को बिल्कुल साफ कर दिया है, बल्कि अपने चाहने वालों की लिस्ट भी बढ़ा ली है। बिग बॉस के घर में 105 दिन रहने के बाद शिल्पा को शानदार ट्रॉफी और 44 लाख रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया। बता दें कि फिनाले में शिल्पा और हिना खान के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अब इस घर से बाहर आने के बाद शिल्पा अपने परिवार और दोस्तों के साथ जीत का जश्न मना रही हैं।

अब मंगलवार रात को उन्हें टीवी प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा की एक पार्टी में देखा गया। रश्मि को 'ससुराल सिमर का', 'साथ निभाया साथिया' और 'शक्ति- अस्तित्व एक एहसास की' जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता हैं। उनकी पार्टी में शिल्पा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस दौरान उन्हें जमकर ठुमके लगाते हुए भी देखा गया। इस पार्टी की कुछ वीडियो सामने आई हैं, जिनमें शिल्पा को जोश में डांस करते हुए देखा जा रहा है।

शिल्पा यहां लॉन्ग स्कर्ट के साथ स्लिट कुर्ती पहने हुए दिखीं। यहां वह बॉलीवुड के कई गानों पर खूब थिरकीं। शिल्पा को बेशक अपने धारावाहिकों के आधार पर दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल हुई थी, लेकिन बिग बॉस के घर में जाने के बाद शिल्पा ने 'अंगूरी भाभी' या किसी और किरदार के रूप में नहीं बल्कि अपने असली नाम से पहचान हासिल की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन