1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12 Day 4 Live Highlights: कृति वर्मा और रोशमी बनिक की जोड़ी बनी घर की पहली कप्तान

Bigg Boss 12 Day 4 Live Highlights: कृति वर्मा और रोशमी बनिक की जोड़ी बनी घर की पहली कप्तान

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 20, 2018 09:00 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 10:01 pm IST

'बिग बॉस 12' के चौथे दिन के लाइव अपडेट्स।

Bigg Boss 12 Live Updates- India TV Hindi
Bigg Boss 12 Live Updates Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' के चौथे दिन सीजन का पहला कप्तानी का टास्क 'राजा की दुविधा' शुरू होगा। इस टास्क के दौरान घर जंग का मैदान बन जाएगा। एस श्रीसंत, शिवाशीष पर बहुत नाराज हो जाएंगे और उन्हें गाली भी देंगे। टास्क के दौरान अनूप जलोटा राजा बनेंगे और दर्शकों को एंटरटेन भी करेंगे। आपको बता दें कि तीसरे दिन सबा-सोमी की जोड़ी, कृति-रोशनी की जोड़ी, सौरभ-शिवाशीष की जोड़ी और दीपिका कक्कड़ नॉमिनेट हुए हैं।

Bigg Boss 12 Day 4 Live Updates:

10:00: इमोशनल हुए सौरव पटेल।

9:47: श्रीसंत और शिवाशीष में झगड़ा जारी।

9:38: शिवाशीष, श्रीसंत को कह रहे हैं कि गाली सुनकर उन्हें बुरा लगा। श्रीसंत ने कहा कि जब मैं गुस्सा रहूं, तब मुझे अकेला छोड़ दिया करो।

9:36: कृति और रोशमी घर की पहली कप्तान बन गई हैं।

9:35: टास्क के अंत में दीपिका के पास एक गुलाब बचे थे, जिससे वह कप्तानी का टास्क हार गईं। इसके बाद दीपिका रोने लगीं।

9:33: बिग बॉस ने घोषणा की कि कप्तानी की टास्क की अवधि खत्म हो चुकी है।

9:32: घरवालों में गुलाब के फूल को लेकर हुई लड़ाई।

9:28: अनूप जलोटा ने सनी लियोनी का गाना 'बेबी डॉल' गाया।

9:28: अनूप जलोटा, जसलीन से सलाह ले रहे हैं। जसलीन कह रही हैं कि कप्तानी के लिए दीपिका सही रहेंगी।

9:22: टास्क के दौरान श्रीसंत ने शिवाशीष को गाली दे दी, जिससे वह बहुत भड़क गए हैं। नेहा पेंडसे, श्रीसंत को कह रही हैं कि आप टास्क के दौरान पर्सनल ना होएं।

9:15: कप्तानी का टास्क 'राजा की दुविधा' शुरू। अनूप जलोटा को राजा बनाया गया है। दीपिका, कृति और रोशमी उनका दिल जीतने की कोशिश करेंगी। जसलीन को अनूप जलोटा का वड़ीर बनाया गया है।

9.13: जोड़ियों में से कृति वर्मा और रोशमी बनिक को घरवालों ने कप्तानी की दावेदारी के लिए चुना है।

9.08: घरवालों में कप्तानी के दावेदारों को लेकर बहस चल रही है। घरवालों ने फैसला लिया है कि सिंगल कंटेस्टेंट्स की तरफ से दीपिका कक्कड़ कप्तानी की दावेदार होंगी।

9.05: बिग बॉस ने बताया कि सीजन के पहले कप्तानी के टास्क में सिर्फ लड़कियां ही हिस्सा ले सकती हैं।

9:02: रोमिल चौधरी, निर्मल सिंह को एक्टिव होने के लिए कह रहे हैं।

9:00- चौथे दिन की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह' के टाइटल ट्रैक से हुई।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन