नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' के मेकर्स घरवालों के लिए दिवाली खुशहाल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के घर में ड्रामा क्रिएट करने के बाद अब घर में 'बिग बॉस 11' की कंटेस्सटेंट सपना चौधरी, 'बिग बॉस 6' की कंटेस्टेंट सना खान एंट्री लेंगी। उनका साथ देने के लिए घर में सिलेब्रिटी शेफ ज़ोरावर कालरा भी आएंगे।
Related Stories
घरवालों के लिए दिवाली का यह हफ्ता बहुत से सरप्राइज लाएगा। विकास और शिल्पा के रंगोली कॉम्पटिशन के बाद अब थोड़ी और मस्ती का समय आ गया है। अब घर में सना डिजाइनर कपड़े बेचती नजर आएंगी। वहीं सपना चौधरी 'जादू की झप्पी' गाने पर डांस करेंगी।
सपना के डांस के बाद सभी घरवालें रोमिल चौधरी का मजाक बनाने लगते हैं। सब कहते हैं कि रोमिल, सपना को देखते ही रह गए। रोमिल भी थोड़े शर्माते हुए नजर आए।
मास्टरशेफ ज़ोरावर 'बिग बॉस' में अपना डेब्यू करने वाले हैं। वह घरवालों के लिए लाइव फूड काउंटर बनाएंगे। पूरे घर को दिवाली मेला जैसा बना दिया जाएगा। कंटेस्टेंट्स को कुछ टास्क भी परफॉर्म करना होगा।
मंगलवार को शिल्पा और विकास ने घर में एंट्री ली थी। दोनों घरवालों को बता रहे थे कि बाहर वह कैसे नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस' ने घर को शिल्पा परिवार और शिंदे परिवार में बांट दिया था। दोनों परिवारों को रंगोली बनाना था। बहुत सी लड़ाइयों और ड्रामा के बाद गुप्ता परिवार यह कॉम्पटिशन जीत गया।
(बिग बॉस 12 की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
Also Read
Bigg Boss 12: श्रीसंत के सपोर्ट में आईं शिल्पा शिंदे, करणवीर बोहरा को सुनाई खरी-खोटी
Bigg Boss 12: घर से एलिमिनेट होने पर निराश हैं सबा खान, श्रीसंत और दीपिका कक्कड़ को कहा 'बनावटी'