1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: बेघर हुईं कंटेस्टेंट सुरभि राणा की घर में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, 'रोडीज' में आ चुकी हैं नजर

Bigg Boss 12: बेघर हुईं कंटेस्टेंट सुरभि राणा की घर में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, 'रोडीज' में आ चुकी हैं नजर

 Published : Oct 01, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 06:42 pm IST

सोमवार को 'बिग बॉस 12' के घर में एक्स रोडीज कंटेस्टेंट सुरभि राणा की एंट्री होगी।

Surbhi Rana- India TV Hindi
Surbhi Rana Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: सोमवार को 'बिग बॉस 12' के घर में एक्स रोडीज कंटेस्टेंट सुरभि राणा की एंट्री होगी। वह बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री घर में आएंगी। आपको बता दें कि कृति वर्मा और सुरभि राणा की जोड़ी 'बिग बॉस' में आने वाली थी, लेकिन शो शुरू होने से पहले सुरभि को वोट आउट कर दिया गया था। इसके बाद कृति ने रोशमी बनिक के साथ 'बिग बॉस' में एंट्री ली थी, लेकिन दूसरे हफ्ते कृति और रोशमी की जोड़ी एलिमिनेट हो चुकी है।

रविवार के एपिसोड में सलमान ने अनाउंस किया था रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह भी घर से आउट हो गए हैं, लेकिन जब दोनों स्टेज पर गए तब सलमान ने उन्हें कहा कि आप दोनों में से एक घर के अंदर फिर से जा सकता है। तब निर्मल ने कहा कि रोमिल को घर में जाना चाहिए। सोमवार को रोमिल, सुरभि के साथ घर में जाएंगे। उनके वापस जाने से घर का समीकरण जरूर बदलेगा।

सुरभि ने मुंबई मिरर से कहा था- ''जब मैं घर में पहली बार गई थी, तब मुझमें बहुत विश्वास था। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती कि मुझे क्यों ज्यादा वोट नहीं मिले, लेकिन हां, वह हैरान कर देने वाला था। मैं हमेशा से बिग बॉस में जाना चाहती थी। अब मैं जोरदार वापसी करूंगी।''

''मैं घायल शेरनी की तरह वापस आ रही हूं, जिसे पता है कि जंगल में क्या हो रहा है। मैं पहले से ज्यादा खतरनाक हूं।''

Also Read:

कृष्णा राज कपूर के पैर दबाते थे राज कपूर, नरगिस संग अफेयर की वजह से छोड़कर चली गई थीं घर

रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

सदमे में कृष्णा राज कपूर का परिवार, श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे अनुष्का-अनिल सहित कई बॉलीवुड सितारे

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन