1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट आरती सिंह का लॉकडाउन में हुआ ट्रांसफॉर्मेंशन, इस तरह वजन किया कम

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट आरती सिंह का लॉकडाउन में हुआ ट्रांसफॉर्मेंशन, इस तरह वजन किया कम

 Published : Apr 14, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 02:09 pm IST

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंस्ट आरती सिंह लॉकडाउन में योग करके वजन कम कर रही हैं। उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की है।

big boss 13 arti singh latest news in Hindi- India TV Hindi
आरती सिंह Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 13' की प्रतियोगी आरती सिंह ने कोविड-19 के कारण बने इस तनाव के समय के दौरान लोगों से योग का अभ्यास करने का आग्रह किया। क्वाौरंटाइन ने लोगों को उन चीजों को करने का मौका दिया है जो करने के लिए उन्हें आमतौर पर समय नहीं मिलता है।

रोजाना घर के काम करने, खाना बनाने, फिल्में और वेब-सीरीज देखने के अलावा आरती योग का अभ्यास भी करती हैं।

उन्हों ने कहा, "जब मैं लखनऊ में थी, तब मैं रोजाना योगाभ्यास करती था लेकिन बीच में यह छूट गया था। अब जब हम सभी घर में हैं और हमारे पास समय है, तो मैं इसे फिर से रोजाना करने लगी हूं। आमतौर पर मैं इसे सुबह उठने के बाद जल्द से जल्द करने की कोशिश करती हूं या शाम को करती हूं। यह इस पर निर्भर करता है कि मैं उस दिन कैसा महसूस कर रही हूं।"

"योग ने मुझे सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। यह मेरे दिमाग को शांत करने में मदद करता है। मैं सभी को हर दिन थोड़ी देर योग करने के लिए कहूंगी। इस मुश्किल समय में योग आपको शांत और निरोगी बनाए रखेगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन