1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के रिश्ते पर एक्ट्रेस की मां ने कही ये बात

Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के रिश्ते पर एक्ट्रेस की मां ने कही ये बात

 Published : Dec 13, 2019 07:52 am IST,  Updated : Dec 13, 2019 07:52 am IST

विशाल और मधुरिमा डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' में भी नज़र आ चुके हैं। यहां भी दोनों की लड़ाईयों ने सुर्खियां बटोरी थी।

Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli- India TV Hindi
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली बिग बॉस में नज़र आ रहे हैं

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने वाली एक्ट्रेस मधुरिमा तुली इन दिनों सुर्खियों में हैं। घर में पहले से मौजूद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह संग उनके रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की मां मिसेज तुली ने उनकी लव हेट रिलेशनशिप पर बयान दिया है। बता दें कि विशाल और मधुरिमा 'नच बलिए 9' में भी नज़र आ चुके हैं। 

स्पॉटब्वॉय के साथ बातचीत में मधुरिमा तुली की मां विजया पंत तुली ने बताया कि अगर मधुरिमा खुश है तो वो भी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'अगर वो वापस उसे अपनी जिंदगी में चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, हर पल बदलते रिश्ते से वो अपने नादान होने का सबूत दे रहे हैं। उन्हें अपना अहंकार खत्म करना होगा, क्योंकि रिश्तों में कुछ ना कुछ त्याग करना पड़ता है।' 

Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में 'गुत्थी' बनकर आएंगे सुनील ग्रोवर, सलमान खान का हंस-हंस कर होगा बुरा हाल, देखें Promo

बता दें कि 'नच बलिए 9' में भी विशाल और मधुरिमा की लड़ाईयों ने सुर्खियां बटोरी थी। उस वक्त भी मधुरिमा की मां मंच पर गई थीं और दोनों को समझाने की कोशिश की थी। अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर में उनका रिश्ता अपनी मंजिल पा सकेगा या नहीं!

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन