1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में 'गुत्थी' बनकर आएंगे सुनील ग्रोवर, सलमान खान का हंस-हंस कर होगा बुरा हाल, देखें Promo

Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में 'गुत्थी' बनकर आएंगे सुनील ग्रोवर, सलमान खान का हंस-हंस कर होगा बुरा हाल, देखें Promo

 Published : Dec 13, 2019 07:19 am IST,  Updated : Dec 13, 2019 07:21 am IST

कलर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें 'गुत्थी' अपनी फेमस आवाज में 'फुल खिले हैं गुलशन गुलशन' गा रही हैं।

sunil grover as gutthi bigg boss 13 - India TV Hindi
'बिग बॉस 13' वीकेंड का वार में 'गुत्थी' के अवतार में नज़र आएंगे सुनील ग्रोवर

मुंबई: आपको कॉमेडियन सुनील ग्रोवर द्वारा निभाया गया किरदार 'गुत्थी' तो याद ही होगा। अगर आपको ये कैरेक्टर बहुत पसंद था और स्क्रीन पर सुनील को इस अवतार में देखने के लिए बेताब हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' बनकर आप सभी को हंसाने के लिए पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में आने वाले हैं। इस दौरान वो शो के होस्ट सलमान खान को भी जमकर हंसाएंगे।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें 'गुत्थी' अपनी फेमस आवाज में 'फुल खिले हैं गुलशन गुलशन' गा रही हैं। इस प्रोमो में बताया गया है कि सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' बनकर इस वीकेंड का वार में नज़र आएंगे।

Bigg Boss 13 Written Updates:पारस की हुई घर में एंट्री, विकास गुप्ता बने घर के नए कैप्टन

शो की बात करें तो पारस छाबड़ा सीक्रेट रूम से वापस घर आ गए और आते ही उन्होंने विशाल आदित्य सिंह व अरहान खान की पोल खोल दी। वहीं, सिद्धार्थ और पारस ने मिलकर विकास गुप्ता को घर का कैप्टन बनाया है।

नॉमिनेशन की बात करें तो इस हफ्ते बेघर होने के लिए शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, हिंदुस्तानी भाऊ और मधुरिमा तुली नॉमिनेट हुए हैं। पारस और सिद्धार्थ ने माहिरा को नॉमिनेशन से बचा लिया था।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन