1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सीक्रेट रूम से 'बिग बॉस' के घर में वापस आए पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई पर कमेंट करने पर अरहान खान की खोल दी पोल

सीक्रेट रूम से 'बिग बॉस' के घर में वापस आए पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई पर कमेंट करने पर अरहान खान की खोल दी पोल

 Published : Dec 12, 2019 12:14 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 12:14 pm IST

बीते दिनों बिग बॉस ने पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला को सीक्रेट रूम में भेजा था, जहां से वो घरवालों पर पूरी नज़र रख रहे थे।

Bigg Boss 13: paras chhabra comeback- India TV Hindi
'बिग बॉस' के घर में पारस छाबड़ा की हुई वापसी

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 इन दिनों सुर्खियों में है। बीते दिनों बिग बॉस ने पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला को सीक्रेट रूम में भेजा था, जहां से वो टीवी के जरिए घरवालों पर पूरी नज़र रख रहे थे। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पारस घर में वापस आ गए हैं और एक-एक करके सबकी पोल खोल रहे हैं।  

कलर्स ने इंस्टाग्राम पर एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि पारस घर में आते ही विशाल आदित्य सिंह समेत सभी घरवालों पर बरस पड़ते हैं। इसके बाद वो रश्मि देसाई के सामने अरहान खान की पोल खोल देते हैं, जिसे सुनकर रश्मि दंग रह जाती हैं।

Birthday Spl: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के 10 फेमस डायलॉग्स जो आज भी करते हैं लोगों के दिलों में राज़

दरअसल, कुछ दिनों पहले अरहान खान ने शेफाली बग्गा से बातचीत के दौरान कहा था कि 'रश्मि देसाई के अकाउंट में जीरो बैलेंस था। वो सड़क पर आ गई थी। उसे मैंने संभाला और वहां से यहां तक लेकर आया। आज वो जो कुछ भी है, मेरी वजह से है।'

अब देखना होगा कि पारस और किन-किन सदस्यों की पोल खोलेंगे। पोल खुलने के बाद किसके रिश्तों में दरार आएगी!  

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन