Bigg Boss 13 Dec 9 Updates: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को सीक्रेट रूम में भेजा गया है, जहां उन्होंने नॉमिनेशन की बाजी पलटते हुए माहिरा शर्मा को बचा लिया। वहीं, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से माफी मांगी।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13: सीक्रेट रूम में पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य
Bigg Boss 13: सीक्रेट रूम में पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा, जहां वो नॉमिनेशन की बाजी पलट देंगे।
Bigg Boss 13 Dec 9 LIVE Updates
-
6:39 AM (IST) Dec 10, 2019
उ
-
11:54 PM (IST) Dec 09, 2019
विशाल-मधुरिमा के बीच हुई सुलह
मधुरिमा तुली के माफी मांगने के बाद विशाल आदित्य सिंह ने उनसे काफी बात की। दोनों ने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया और सुलह की। माहिरा शर्मा के कहने पर दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार भी किया।
-
11:46 PM (IST) Dec 09, 2019
विशाल-मधुरिमा में सुलह कराना चाहते हैं विकास और रश्मि
विकास गुप्ता और रश्मि देसाई विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली को समझाने की कोशिश करते हैं कि उन्हें साथ में रहना चाहिए। इसके बाद मधुरिमा विशाल से माफी मांगती हैं।
-
11:44 PM (IST) Dec 09, 2019
माहिरा शर्मा हो गई हैं नॉमिनेशन से सेफ
पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला ने आपसी सहमति से माहिरा शर्मा का नाम लिया और कहा कि उन्होंने अच्छे से टास्क परफॉर्म किया। इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि माहिरा इस टास्क की विजेता है।
-
11:37 PM (IST) Dec 09, 2019
मधुरिमा और विशाल में हुई जमकर लड़ाई
टास्क के दौरान मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह से जमकर लड़ाई की। दोनों ने एक-दूसरे पर काफी कमेंट किया। इस बीच रश्मि देसाई और शहनाज गिल में भी बहस हुई। इस वजह से शहनाज इमोशनल होकर रोने लगीं और सिद्धार्थ शुक्ला को याद करने लगीं।
-
11:31 PM (IST) Dec 09, 2019
खुद को नॉमिनेशन से बचाने का मिला मौका
मधुरिमा तुली, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और हिंदुस्तानी भाऊ को मौका मिला कि उन्हें एक घंटे तक लाइव रखा जाएगा, जिस दौरान वो खुद को हाइलाइट रखने की कोशिश करेंगे, जो ज्यादा बेहतर तरीके से ये टास्क करेगा, वो नॉमिनेशन से बच जाएगा। फिर बिग बॉस ने सिद्धार्थ और पारस को बताया कि लाइव के दौरान ऑडियंस और कोई नहीं, बल्कि वो खुद हैं और अंत में वहीं फैसला लेंगे कि किसने बेहतर तरीके से टास्क किया।
-
11:19 PM (IST) Dec 09, 2019
विशाल-मधुरिमा में सुलह कराना चाहती हैं आरती
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच आरती सिंह सुलह कराना चाहती हैं, लेकिन वो दोनों को बात ही नहीं करने देती। इस वजह से सिद्धार्थ और पारस इरिटेट होने लगते हैं। आरती की बातों की वजह से विशाल वहां से उठकर चले जाते हैं।
-
11:16 PM (IST) Dec 09, 2019
रश्मि ने अरहान से किया प्यार का इजहार
रश्मि देसाई ने अरहान खान से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि 'तुमने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। मेरे बुरे वक्त में तुमने मेरा साथ दिया है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'
-
11:12 PM (IST) Dec 09, 2019
इस हफ्ते बेघर होने के लिए ये सदस्य हुए नॉमिनेट
बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि इस हफ्ते बेघर होने के के लिए शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला, हिंदुस्तानी भाऊ और मधुरिमा तुली नॉमिनेट हुए हैं।
-
11:10 PM (IST) Dec 09, 2019
घर में हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया
नॉमिनेशन की प्रक्रिया में विकास गुप्ता ने हिंदुस्तानी भाऊ और अरहान खान को, अरहान खान ने माहिरा शर्मा और शहनाज गिल को, विशाल आदित्य सिंह ने शहनाज गिल और माहिरा शर्मा को, मधुरिमा तुली ने शहनाज गिल और माहिरा शर्मा को, आरती सिंह ने हिंदुस्तानी भाऊ और शहनाज गिल को, माहिरा शर्मा ने हिंदुस्तानी भाऊ और मधुरिमा तुली को, हिंदुस्तानी भाऊ ने शहनाज गिल और माहिरा शर्मा को, रश्मि देसाई ने माहिरा शर्मा और शहनाज गिल को, असीम रियाज ने माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा को, शेफाली बग्गा ने आरती सिंह और माहिरा शर्मा को, शेफाली जरीवाला ने माहिरा शर्मा और शहनाज गिल को, शहनाज गिल ने हिंदुस्तानी भाऊ और मधुरिमा तुली को नॉमिनेट किया।
-
10:59 PM (IST) Dec 09, 2019
अरहान खान ने रश्मि देसाई को लेकर की चर्चा
अरहान खान, शेफाली बग्गा को बताते हैं कि रश्मि देसाई रोड पर थी। उसके अकाउंट में एक भी पैसे नहीं थे। उसे वहां से यहां तक, मैं लेकर आया हूं। ये सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा हंसने लग जाते हैं।
-
10:57 PM (IST) Dec 09, 2019
विशाल-मधुरिमा में हुई बहस
विशाल आदित्य सिंह की उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली संग बहस हुई। दोनों एक-दूसरे पर काफी कमेंट्स भी करते हैं। इसके बाद शहनाज को विशाल समझाते हैं कि उन्हें 'मासी' मत बुलाया करे, लेकिन शहनाज उन्हें और ज्यादा चिढ़ाने लगती हैं।
-
10:50 PM (IST) Dec 09, 2019
शेफाली जरीवाला को लेकर पारस और सिद्धार्थ ने की चर्चा
शेफाली जरीवाला को लेकर सिद्धार्थ और पारस के बीच में काफी चर्चा हुई। सिद्धार्थ ने बताया कि विकास गुप्ता से शेफाली काफी क्लोज हो रही है। इस पर पारस भी कहता है कि उसको ऐसा नहीं करना चाहिए।
-
10:48 PM (IST) Dec 09, 2019
पारस छाबड़ा की सीक्रेट रूम में हुई एंट्री
सीक्रेट रूम में पारस छाबड़ा की एंट्री हुई। उन्हें देखकर सिद्धार्थ खुश हो गए। इसके बाद दोनों लोग मिलकर टीवी पर घरवालों को देखने लगे। माहिरा और शहनाज को बात करते देख दोनों हंसने लगते हैं। सिद्धार्थ ने पारस को बताया कि विकास गुप्ता ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। ये सुनकर पारस हैरान रह जाता है।
-
10:44 PM (IST) Dec 09, 2019
सीक्रेट रूम में पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला सीक्रेट रूम में पहुंच गए। बिग बॉस ने बताया कि यहां से वो घरवालों को देख और सुन सकेंगे। इसके बाद सिद्धार्थ सभी घरवालों को टीवी के जरिए देखते हैं, जहां शहनाज की क्यूट बातें सुन वो मुस्कुराने लगते हैं।
-
10:40 PM (IST) Dec 09, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से शहनाज हुईं इमोशनल
सिद्धार्थ शुक्ला के घर से जाने के कारण शहनाज गिल काफी इमोशनल हो गईं। आरती सिंह और माहिरा शर्मा ने उन्हें संभालने की कोशिश की।
-
10:38 PM (IST) Dec 09, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला हुए बेघर
बिग बॉस ने अनाउंस किया कि सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए उन्हें कुछ दिनों के लिए बाहर भेजा जा रहा है, ताकि उनका इलाज हो सके, लेकिन यहां कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट है।