नई दिल्ली: बिग बॉस के घर के प्रतियोगी तो अपने ड्रामे की वजह से जाने जाते हैं, लेकिन लगता है बिग बॉस पर भी इन घरवालों को असर पड़ने लगा है। तभी तो पहले घरवालों को उन्हीं के अंदाज में बोलते हुए बिग बॉस ने घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट कर दिया। हिना को छोड़ जब सभी घरवाले नॉमिनेशन डिस्कस करने की वजह से नॉमिनेट हुए तो बिग बॉस ने खूब मजे लिए और फिर सभी को खुद की नॉमिनेट कर दिया। अब पहली बार बिग बॉस घर में अंग्रेजी बोलते दिखाई मेरा मतलब है सुनाई दिए।
Related Stories
दरअसल हिना और लव कुछ बातें कर रहे थें, और बातचीत के दौरान दोनों ही प्रतियोगी अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करने लगे। बिग बॉस के घर में अंग्रेजी बोलना सख्त मना है, लेकिन हिना के बार-बार अंग्रेजी बोलने पर बिग बॉस नाराज हो गए और उन्होंने अनाउंस करते हुए कहा- हिना कृपया बातचीत के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग करें। हिना उस वक्त लव से गुस्से में बात कर रही थीं, बिग बॉस के ये कहने के बाद हिना के मुंह से निकल आया- yeah whatever… हिना के ऐसा कहने पर बिग बॉस को भी अजीब लगा। उन्होंने हिना से कहा- अगर आपको कहा जा रहा है कि हिंदी में बात करें तो हिंदी में ही बात करें, वेरी रूड ऑफ यू हिना।

बिग बॉस के मुंह से अंग्रेजी में डांट सुनकर हिना उठ खड़ी हुईं और उन्होंने कहा- बिग बॉस ये आपके लिए नहीं था। लव भी कहने लगे- बिग बॉस हिना ने यह लाइन मेरे लिए कही थी आपके लिए नहीं।
खैर मसला जो भी रहा हो बिग बॉस को इस तरह अंग्रेजी बोलते हुए सुनना बिग बॉस के दर्शकों के लिए काफी रोमांचक रहा। बिग बॉस ने इससे पहले सिर्फ लुसिंडा के साथ ही अंग्रेजी में बातचीत की थी।