1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday: आयशा टाकिया अपनी फिल्मों से ज्यादा बदले हुए लुक्स की वजह से चर्चा में रहीं हैं

Birthday: आयशा टाकिया अपनी फिल्मों से ज्यादा बदले हुए लुक्स की वजह से चर्चा में रहीं हैं

 Published : Apr 10, 2021 06:48 am IST,  Updated : Apr 10, 2021 12:03 pm IST

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आयशा टाकिया को कम उम्र से ही पर्दे पर देखा जाने लगा था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद, उनके करियर को वह मुकाम नहीं मिला जिसके लिए हर अभिनेत्री तरसती हैं।

ayesha takia- India TV Hindi
आयशा टाकिया अपनी फिल्मों से ज्यादा बदले हुए लुक्स की वजह से चर्चा में रहीं हैं Image Source : INSTAGRAM/AYESHA TAKIA

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आयशा टाकिया को कम उम्र से ही पर्दे पर देखा जाने लगा था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद, उनके करियर को वह मुकाम नहीं मिला जिसके लिए हर अभिनेत्री तरसती हैं। आयशा, जिन्होंने 2004 की फिल्म 'टार्ज़न द वंडर कार' से अपना फ़िल्मी डेब्यू किया, कई हिट फ़िल्मों में नज़र आईं। वह सलमान फ़िल्म 'वांटेड' में भी शामिल थी, जिसे काफी सराहा भी गया। वह आखिरी बार 2011 की फिल्म 'मॉड' में नजर आई थीं। उन्होंने 2009 में फरहान आज़मी से शादी की और घर बसा लिया। आयशा टाकिया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा फाल्गुनी पाठक की एल्बम 'मेरी चुनर उड़ गई जय' में दिखाई दीं। वह इस गीत के बाद से बहुत फेमस हो गई थीं। उनकी डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी दिया गया था। आयशा की फिल्म डोर 2006 में रिलीज़ हुई थी और उन्हें ज़ी सिने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आयशा ने अपने बदले हुए लुक के लिए हाल ही में सुर्खियां बटोरीं।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, आयशा ने होंठ, जबड़े, भौं और माथे पर सर्जरी करवाई। आयशा ने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। अपने बदले हुए लुक से आयशा को कभी फेम नहीं मिल पाया, उन्हें कई बदसूरत नामों से भी बुलाया जाता था। जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी कि क्यों लोग उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं।

यहां पढ़ें

अरशद वारसी ने लगवाई कोविड वैक्सीन, कहा- वैक्सीन लगवाओ, इम्युनिटी बढ़ाओ

दीपिका पादुकोण, कृति सेनन कर रही हैं 7 फिल्मों में काम, जानिए श्रद्धा, आलिया कितनी फिल्मों में कर रही हैं काम

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट भी टली, बढ़ते कोरोना मामले हैं वजह

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन