1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट भी टली, बढ़ते कोरोना मामले हैं वजह

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट भी टली, बढ़ते कोरोना मामले हैं वजह

 Published : Apr 09, 2021 06:24 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 11:47 pm IST

कंगना रनौत की अपकमिंक फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

film thalaivi poster - India TV Hindi
फिल्म थलाइवी का पोस्टर  Image Source : INSTAGRAM/KANGANARANAUT

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से कहर बरपा रही है। कोरोना की दूसरी लहर जिस तेजी के साथ बढ़ रही है, उससे कई राज्यों में एक बार फिर से सख्त नियमों को लागू हो चुके हैं। इस महामारी का असर एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी दिख रहा है। एक के बाद कई फिल्मों को पोस्टपोन करना पड़ रहा है। इसी तरह से अब कंगना रनौत की अपकमिंक फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट को पोस्टपोन करना पड़ है। ये फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट पर फिलहाल के लिए रोक लग गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

Filmfare Awards 2021 इरफान खान को याद कर फफक कर रो पड़े बाबिल, राजकुमार राव ने यूं संभाला

थलाइवी का ट्रेलर कंगना के जन्मदिन के मौके पर यानि 23 मार्च को रिलीज हुआ था। इससे एक दिन पहले उन्होंने फिल्म से अपनी कुछ झलकियां शेयर की थीं। साथ ही ये भी बताया था कि इस मूवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर कुछ ही महीनों में कम करना, उनके लिए सिर्फ यही एक चुनौती नहीं थी।

अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' के मेकर्स को झटका, रिलीज के कुछ घंटे बाद ही लीक हुई फिल्म

इस फिल्म में जयललिता के जीवन को दर्शाया गया है। त्रिभाषी फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन ए.एल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में कंगना 'थलाइवी' के अलावा 'तेजस', 'धाकड़' और 'मणिकर्णिका : द लीजेंड ऑफ दिद्दा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन