1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: कभी हंसाते तो कभी विलेन के रुप में नजर आए परेश रावल

Birthday Special: कभी हंसाते तो कभी विलेन के रुप में नजर आए परेश रावल

 Published : May 30, 2019 10:52 am IST,  Updated : May 30, 2019 10:54 am IST

आज बॉलीवुड एक्टर और राजनेता परेश रावल अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बनाई हुई है।

Paresh rawal- India TV Hindi
Paresh rawal

बॉलीवुड एक्टर और राजनेता परेश रावल(Paresh Rawal) को उनके सीरियस, कॉमेडी सभी किरदारों के लिए जाना जाता है। वह हर तरह के किरदार निभा चुके हैं। अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले परेश रावल आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। परेश रावल का जन्म 30 मई 1955 को मुंबई में हुआ था।  हर तरह के किरदार निभाने के बाद परेश रावल अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। तो आइए आज परेश रावल के जन्मदिन पर आपको उनके खास रोल्स के बार में बताते हैं।

आंखें:

2002 में आई फिल्म आंखें में परेश रावल ने अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया था। फिल्म में  परेश रावल के साथ अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। 

अंदाज अपना अपना:
इस फिल्म में परेश रावल ने डबल रोल निभाया था। उन्होंने दो भाई राम और श्याम का किरदार निभाया था। जिसमें एक भाई पैसे वाला बिजनेसमैन था तो दूसरा उसका पैसा लेकर भागना चाहता था।

हेरा फेरी:
परेश रावल ने हेरा फेरी में अपने किरदार बाबू भईया से सभी के दिल में जगह बनाई हुई है। उनका यह रोल कोई नहीं भूल सकता है।

आवारा पागल दीवाना:
इस फिल्म में परेश रावल का किरदार काफी हटके था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे पति का रोल निभाया था जो डोमिनेटिड होता है।

हंगामा:
इस फिल्म में परेश रावल करोड़पति बिजनेसमैंन का किरदार निभाया था। जो गांव से शहर में अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए आता है। इस फिल्म में भी परेश रावल का कुछ हटके किरदार था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन