1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार धनुष ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, रिलीज किया फिल्म 'जगमे थांधीराम' का गाना

सुपरस्टार धनुष ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, रिलीज किया फिल्म 'जगमे थांधीराम' का गाना

 Published : Jul 28, 2020 06:41 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 06:41 pm IST

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को तोहफे के रूप में एक नया गाना दिया है

सुपरस्टार धनुष ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, रिलीज किया फिल्म 'जगमे थांधीराम' का गाना - India TV Hindi
सुपरस्टार धनुष ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, रिलीज किया फिल्म 'जगमे थांधीराम' का गाना  Image Source : TWITTER/KARTHIKSUBBARAJ

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को तोहफे के रूप में एक नया गाना दिया है। धनुष की अगली फिल्म 'जगमे थांधीराम' के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म से एक गाने का अनावरण है जिसका शीर्षक 'रकीता रकीता रकीता' है। धनुष के प्रशंसकों को धूम-धड़ाके वाला उनका यह नया गाना काफी पसंद आ रहा है। गाने को धनुष, संतोष नारायणन और धी ने मिलकर गाया है।

धनुष के जन्मदिन पर 'कर्णन' के मेकर्स का फैन्स को तोहफा, रिलीज किया जाएगा फर्स्ट लुक पोस्टर

फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ट्वीट करते हुए लिखते हैं, "यह रहा हमारा पहला एकल गीत हैशटैगरकीतारकीता। एक गाना जो जिंदगी का सामना करने के लिए दार्शनिक सुझाव भी प्रदान करता है। जन्मदिन बहुत मुबारक हो धनुष। हैशटैगजगमेथांधीराम हैशटैगहैप्पीबर्थडेधनुष।"

इस फिल्म के साथ धनुष और कार्तिक सुब्बाराज पहली बार साथ में काम करने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष इस महीने शुरू करेंगे 'अतरंगी रे' की शूटिंग

निर्माताओं की योजना फिल्म को मई में रिलीज करने की थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसकी रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ा। 

इस फिल्म के गाने के अलावा आज के दिन धनुष की आने वाली फिल्म कर्णन ने उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज किया जाएगा। सभी को धनुष की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फर्स्ट लुक रिलीज करने की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कलिपुली थानू ने ट्वीट करके दी थी।

कलिपुली थानू ने लिखा- कर्णन का टाइटल लुक और फिल्म मेकिंग की कुछ झलक 28 जुलाई को शेयर किए जाएंगे।

आईएएनएस इनपुट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन