1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: महेश भट्ट ने सोनी राजदान के साथ शादी के लिए बदला था धर्म, परवीन बॉबी से भी रह चुका है अफेयर

Birthday Special: महेश भट्ट ने सोनी राजदान के साथ शादी के लिए बदला था धर्म, परवीन बॉबी से भी रह चुका है अफेयर

 Published : Sep 19, 2019 11:43 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 11:45 pm IST

महेश भट्ट के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Mahesh bhatt- India TV Hindi
Mahesh bhatt

बॉलीवुड के हिट डायरेक्टर में से एक महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को बॉम्बे में हुआ था। महेश भट्ट इन दिनों सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट औऱ आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी महेश भट्ट काफी चर्चाओँ में रहे हैं।

महेश भट्ट ने पहली शादी अपने कॉलेज के प्यार लोरिएन ब्राइट से की थी। लोरिएन से महेश भट्ट के दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट थे। मगर यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और महेश भट्ट अपने बच्चों और पत्नी से अलग हो गए। हालांकि दूसरी शादी से पहले महेश भट्ट का तलाक नहीं हुआ था। महेश भट्ट ने दूसरी शादी सोनी राजदान से की थी। जिसके लिए उन्होंने अपना धर्म बदला था। उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ मुस्लिम धर्म अपनाया था।

सोनी राजदान और महेश भट्ट की मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों को फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ और शादी भी हो गई। सोनी राजदान और महेश भट्ट की दो बेटी आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।

सोनी राजदान से शादी से पहले महेश भट्ट की जिंदगी में परवीन बॉबी आई थीं। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद महेश भट्ट बेटी और पत्नी को छोड़ परवीन बॉबी के साथ रहने लगे थे। उस दौरान परवीन बॉबी बहुत बड़ी स्टार थीं। मगर दोनों साथ में नहीं रह पाए और अलग हो गए। महेश भट्ट ने 2005 में परवीन बॉबी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म वो लम्हे बनाई थी।

लंबे समय बाद अब महेश भट्ट सड़क 2 से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। देखते हैं यह फिल्म सड़क की तरह कमाल दिखा पाती है कि नहीं।

Also Read:

सैफ अली खान भूले पटौदी पैलेस का रास्ता, करीना कपूर का बर्थ मनाने जा रहे थे पैतृक घर

सलमान खान की 'दंबग 3' का टीज़र ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' के साथ होगा रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन