1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान भूले पटौदी पैलेस का रास्ता, करीना कपूर का बर्थ मनाने जा रहे थे पैतृक घर

सैफ अली खान भूले पटौदी पैलेस का रास्ता, करीना कपूर का बर्थ मनाने जा रहे थे पैतृक घर

 Published : Sep 19, 2019 10:29 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 10:29 pm IST

सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ पटौदी पैलेस जा रहे थे। मगर सैफ वहां जाने का रास्ता ही भूल गए।

Saif ali khan kareena kapoor and taimur ali khan- India TV Hindi
Saif ali khan kareena kapoor and taimur ali khan Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए पटौदी पैलेस जा रहे थे। मगर सैफ अली खान पटौदी पैलेस जाने का रास्ता भूल गए। एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान को पटौदी पैलेस जाने का रास्ता पूछने के लिए स्थानीय लोगों से मदद लेनी पड़ी। करीना और सैफ के साथ उनका बेटा तैमूर अली खान भी उन्ही के साथ था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान हरियाणा में पटौदी पैलेस कार से जा रहे थे. मगर ड्राइवर के गलत टर्न लेने की वजह से वह रास्ते को लेकर कंफ्यूज हो गए। जिसकी वजह से सैफ को कार से उतरकर लोगों से घर जाने के रास्ते के बारे में पूछना पड़ा।

रास्ता बताने के दौरान कई गांव वालों ने सैफ अली खान के साथ सेल्फी भी ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 सितंबर को करीना कपूर का 39वां जन्मदिन मनाने के लिए सैफ अपने परिवार के साथ जा रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें करीना कपूर इन दिनों डांस इंडिया डांस में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज और इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं। सैफ अली खान की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का सीजन 2 रिलीज हुआ है।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को कार्टून किरदार से किया कंपेयर, कहां- मेरे वाले ने अच्छा किया

सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर बचपन में भी लगती थीं क्यूट, गौरी खान के साथ ये पुरानी फोटो हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन