1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: क्या हुआ की मधुबाला का प्यार उन्हें कोर्ट तक ले गया

Birthday Special: क्या हुआ की मधुबाला का प्यार उन्हें कोर्ट तक ले गया

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Feb 14, 2019 07:49 am IST,  Updated : Feb 14, 2019 07:56 am IST

आज बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला का जन्मदिन है। उनके बर्थ डे पर जानिए उनकी लव स्टोरी के बारे में।

madhubala- India TV Hindi
madhubala

वेलेंटाइन डे को प्यार करने वालों का दिन कहा जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसी दिन बॉलीवुड की हंसीन अदाकार मधुबाला का जन्म हुआ था। मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। उनका बचपन का नाम मुमताज था। मधुबाला के बेहतर जीवन के लिए उनका माता-पिता दिल्ली से मुंबई चले गए थे। बचपन में ही मधुबाला ने बॉलीवुड में कदम रख दिया था। वह 1942 में आई फिल्म 'बसंत' में नजर आईं थी। उनकी एक्टिंग लोगों को इतनी पसंद आई थी कि उनका नाम मुमताज से बदलकर मधुबाला रख दिया गया था। जिसके बाद सिर्फ 14 साल की उम्र में मधुबाला को राज कपूर के साथ काम करने का मौका मिला और दोनों फिल्म नील कमल में नजर आए। उसके बाद आई फिल्म महल से उन्हें सफलता मिलना शुरु हो गई थी। 

1950 के समय में उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी थीं।  मगर उन्होंने हार नहीं मानी और अपने आप को एक बार दोबारा साबित करके 4 फिल्में लगातार हिट दी।

1944 में आई फिल्म 'ज्वार भाटा' के दौरान पहली बार दिलीप कुमार से मिली मधुबाला को दिलीप कुमार से प्यार हो गया था। मधुबाला ने एक गुलाब और एक चिट्ठी भेजकर अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था। उस दौरान मधुबाला 18 साल और दिलीप कुमार 21 साल के थे। जिसके बाद से उनका यह प्यार गहरा होता चला गया। दोनों से साथ में मुगल-ए-आजम, तराना जैसी कई फिल्में की। मधुबाला अपने प्यार को एक नाम देना चाहती थी। वह दिलीप कुमार से शादी करना चाहती थीं मगर दिलीप कुमार ने शादी से मना कर दिया। 

कहा जाता है दिलीप कुमार भी मधुबाला से शादी करना चाहते थे। मगर उनके रिश्तेदारों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। दोनों का प्यार उन्हें कोर्ट तक ले गया। 1958 में मधुबाला के पिता अयातुल्लाह खान ने दिलीप कुमार के खिलाफ केस दायर किया। जिसके तहत दोनों को प्यार खत्म करने के लिए कहा गया। मधुबाला के पिता ने उनसे दिलीप कुमार के साथ सारे रिश्ते तोड़ने के लिए भी कहा था।

जिसके बाद से दोनों के रास्ते अलग हो गए और यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

1960 में मुधबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली थी। मधुबाला हृदय रोग से पीड़ित थी। जिसके बारे में 1950 में ही पता चल गया था मगर इंडस्ट्री से इस बात को छुपाया गया था। जीवन के आखिरी 2 सालों में उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। जिसके बाद से वह बिस्तर पर ही रहने लगी थीं। 23 फरवरी 1969 में उनका स्वर्गवास हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन