1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranveer Singh Birthday Special: कॉपीराइटर रह चुके रणवीर सिंह का इन दिनों बॉलीवुड में चल रहा है सिक्का, जानिए उनकी खास बातें

Ranveer Singh Birthday Special: कॉपीराइटर रह चुके रणवीर सिंह का इन दिनों बॉलीवुड में चल रहा है सिक्का, जानिए उनकी खास बातें

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Jul 05, 2019 11:43 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 11:48 pm IST

रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उवके जन्मदिन पर जानिए उनके कॉपीराइटर से बॉलीवुड एक्टर बनने तक का सफर।

Ranveer singh birthday special- India TV Hindi
Ranveer singh birthday special Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह(Ranveer singh) 6 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस साल रणवीर का बर्थ डे कुछ खास होने वाला है। यह उनका दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) के साथ शादी के बाद पहला जन्मदिन होने वाला है। दीपिका जरुर ही रणवीर के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रही होंगी। पर्सनल लाइक के साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी रणवीर इस समय हीरो बने हुए हैं। रणवीर हर फिल्ममेकर की इस समय पहली पसंद बने हुए हैं। उनकी इस साल रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' लोगों को बहुत पसंद आई है। रणवीर जल्द ही कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले क काम किए हुए हैं। तो आइए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था।

रणवीर ने ब्लूमिंगटन की इंडियाना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है।

पढ़ाई के बाद रणवीर सिंह मुंबई आ गए। जिसके बाद उन्होंने एडवरटाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपीराइटर काम किया। उसके साथ ही रणवीर असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में भी काम कर चुके हैं।

रणवीर सिंह ने 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था।

अपनी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर को बेस्ट डेब्यूट के अवार्ड से नवाजा गया था।

Ranveer singh and anushka sharma
Ranveer singh and anushka sharma

रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से फेमस हुए थे। इस फिल्म से ही उनकी और दीपिका का प्यार शुरु हुआ था।

Ranveer singh and deepika padukone
Ranveer singh and deepika padukone

रामलीला के बाद रणवीर और दीपिका  'बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ में नजर आए थे। रणवीर-दीपिका को मिलवाने का श्रेय दोनों संजय लीला भंसाली को देते हैं।

2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

रणवीर सिंह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन