1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेक्स चेंज कराकर शादी करने वाली बॉबी डार्लिंग का पति गिरफ्तार, करता था ऐसी हरकतें

सेक्स चेंज कराकर शादी करने वाली बॉबी डार्लिंग का पति गिरफ्तार, करता था ऐसी हरकतें

 Published : May 19, 2018 04:53 pm IST,  Updated : May 19, 2018 04:53 pm IST

बॉबी ने इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा था कि रमणीक शराब पीकर उन्हें मारता है और दूसरे मर्दों के साथ उसके नाजायज संबंध हैं। 

बॉबी डार्लिंग- India TV Hindi
बॉबी डार्लिंग

नई दिल्ली: एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग ने साल 2016 में सेक्स चेंज कराकर बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी कर ली थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और साल 2017 में बॉबी ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज का केस दर्ज करा दिया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति उन्हें जान से मार सकते हैं।

हाल ही में आई खबर के मुताबिक बॉबी भोपाल में अपने फ्लैट से भागकर पुलिस के पास पहुंची। उनका आरोप है कि उनके पति ने उन्हें एक फ्लैट में बंद करके रखा था। पुलिस ने रमणीक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, और खबरें आई हैं कि 11 मई को उन्हें गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल में डाल दिया गया है। रमणीक के वकील ने जमानत के लिए अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी।

रमणीक की इस गिरफ्तारी के बाद ऐक्ट्रेस बॉबी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि लोगों ने उन्हें समझा और उनकी मदद की। बॉबी अपनी जूलरी और पैसे वापस लेने की कोशिश कर रही हैं जो रमणीक ने उनसे छीनी थीं। बता दें, रमणीक का कहना है कि बॉबी ने पब्लिसिटी के लिए ऐसे आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने बॉबी के आरोपों को सही पाया है। साथ ही बॉबी की यह बात भी सही निकली कि रमणीक ने मुंबई में उनका घर बिकवा दिया।

बॉबी ने इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा था कि रमणीक शराब पीकर उन्हें मारता है और दूसरे मर्दों के साथ उसके नाजायज संबंध हैं। बॉबी ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके पति उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश भी करते थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन