1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शेट्टी और प्रभास अभी भी करते हैं रोज वीडियो चैट, इस तरह हुआ खुलासा

अनुष्का शेट्टी और प्रभास अभी भी करते हैं रोज वीडियो चैट, इस तरह हुआ खुलासा

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 19, 2018 04:11 pm IST,  Updated : May 19, 2018 04:11 pm IST

अनुष्का और प्रभास ने कभी भी अपने लिंक अप की बातें स्वीकार नहीं की हैं। दोनों एक दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं।

प्रभास-अनुष्का- India TV Hindi
प्रभास-अनुष्का

नई दिल्ली: ‘बाहुबली 2’ में लोगों को प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी खूब पसंद आई थी। हर कोई यह चाहता था कि ये जोड़ी ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी नजर आए। दोनों एक दूसरे के साथ ही रहे। लेकिन अक्सर दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आ जाती और फैंस का दिल टूट जाता। ताजा खबर जो आई है वो आपको सुकून दे सकती है। प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को देखे बिना एक पल भी नहीं रह पाते हैं। यह खुलासा हुआ है साहो की शूटिंग के दौरान।

बता दें, शूटिंग के दौरान टाइम निकालकर प्रभास अनुष्का के साथ वीडियो चैट करते हैं और ये वीडियो चैट रोज होती है। इसका खुलासा सेट पर मौजूद एक सूत्र ने किया है।

बता दें, अनुष्का और प्रभास ने कभी भी अपने लिंक अप की बातें स्वीकार नहीं की हैं। दोनों एक दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं। लेकिन प्रभास के अंकल ने साल की शुरुआत में कहा था कि प्रभास और अनुष्का एक दूसरे से जल्द ही शादी कर सकते हैं। दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन