1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास ने अबू धाबी में 'साहो' की शूटिंग शुरू की

प्रभास ने अबू धाबी में 'साहो' की शूटिंग शुरू की

 Published : May 03, 2018 10:05 pm IST,  Updated : May 03, 2018 10:05 pm IST

'साहो' एक त्रिभाषी थ्रिलर फिल्म है, जो सुजीत रेड्डी द्वारा लिखित और निर्देशित है।

साहो- India TV Hindi
साहो Image Source : PTI

मुंबई: प्रभास 'बाहुबली' के बाद अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर 'साहो' में दिखाई देंगे। फिल्म के अगले शेड्यूल को अबू धाबी में शूट किया जाएगा। यह 50 दिनों का लंबा शेड्यूल होगा। इस दौरान अबू धाबी में धुंआधार एक्शन दृश्य फिल्माए जाएंगे, जिसमें बाइक, कार और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक्शन दृश्यों के लिए जल्द ही अबू धाबी रवाना होंगी। फिल्म का टीजर 'बाहुबली' के सीक्वल के साथ जारी किया गया था। प्रभास ने कहा, 'हम अबू धाबी में शूटिंग के लिए उत्साहित हैं। इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों ने मुझे बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए यह जगह खूबसूरत है।

'साहो' एक त्रिभाषी थ्रिलर फिल्म है, जो सुजीत रेड्डी द्वारा लिखित और निर्देशित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन