1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर विनोद खन्ना की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाख़िल

एक्टर विनोद खन्ना की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाख़िल

 Published : Apr 05, 2017 01:04 am IST,  Updated : Apr 05, 2017 01:04 am IST

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना को अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि डिहाइड्रेशन की परेशानी होने के बाद उन्हें घरवालों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया है।

Vinod Khanna- India TV Hindi
Vinod Khanna

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना को अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि डिहाइड्रेशन की परेशानी होने के बाद उन्हें घरवालों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। हॉस्पिटल के डाक्टरों का कहना है कि अब उनकी हालात में सुधार है। 

विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि डिहाइड्रेशन की समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर विनोद खन्ना की हालत में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है और डॉक्टर्स के अनुसार उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

उनके बेटे राहुल खन्ना ने कहा कि देखभाल के लिए अस्पताल का आभार व्यक्त किया है।

विनोद खन्ना ने 'मेरे अपने', 'कुर्बानी', 'पूरब और पश्चिम', 'रेशमा और शेरा', 'हाथ की सफाई', 'हेरा फेरी', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई हिट फिल्में की हैं। विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार था जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी लेकिन बाद में हीरो बन गए। विनोद खन्ना ने 1971 में सोलो लीड रोल में फिल्म 'हम तुम और वो' में काम किया था।

विनोद खन्ना ने राजनीति में भी सफल पारी खेली है और फिलहाल वह पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन