1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhumi Pednekar Birthday Special: कम बजट फिल्मों से करण जौहर के 'तख्त' तक पहुंचीं भूमि पेडनेकर, कैरेक्टर में फूंक देती हैं जान

Bhumi Pednekar Birthday Special: कम बजट फिल्मों से करण जौहर के 'तख्त' तक पहुंचीं भूमि पेडनेकर, कैरेक्टर में फूंक देती हैं जान

 Published : Jul 18, 2019 11:55 am IST,  Updated : Jul 18, 2019 12:43 pm IST

भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले भूमि यशराज फिल्म्स में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर का काम करती थीं।

Bhumi Pednekar- India TV Hindi
Bhumi Pednekar

मुंबई: साल 2015 में एक फिल्म रिलीज हुई 'दम लगा के हईशा'... इस मूवी से एक ऐसी एक्ट्रेस ने डेब्यू किया, जिसे देखकर सभी के दिमाग में यही बात आई कि इतनी मोटी लड़की को एक्ट्रेस कैसे बना दिया! लेकिन उसी लड़की ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। उनका आत्मविश्वास देख लोग समझ गए कि वो फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलने आई हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) हैं, जिन्होंने 4 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

भूमि पेडनेकर 18 जुलाई को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने फैमिली के साथ जन्मदिन मनाया और सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। 

मुंबई में जन्मी भूमि ने 'दम लगा के हईशा' में खूब वाहवाही लूटी, लेकिन वह जानती थीं कि ये मंजिल नहीं है, बल्कि यहां से तो उनके सफर की शुरुआत होती है। भूमि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मोटापा उनके लिए समस्या नहीं थी, बल्कि वह फिट रहना चाहती थीं। वजन की वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही फिल्मी दुनिया में अपनी एक जगह भी बनानी थी। ऐसे में भूमि ने जिम ज्वॉइन किया। कड़ी मेहनत की। डाइट फॉलो किया और 33 किलो वजन कम किया।

ये कहना तो आसान है, लेकिन 33 किलो वजन घटाने में भूमि को करीब एक साल से ज्यादा का वक्त लग गया। उन्होंने अपने फैंस को भी सलाह दी है कि अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो साइकिल चलाएं और रस्सी कूदे, क्योंकि फिट रहना बहुत जरूरी है।

इन फिल्मों में की दमदार एक्टिंग 

पिछले चार सालों में भूमि Fat to Fit हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो आयुष्मान खुराना के साथ काम करने के बाद वह अक्षय कुमार के साथ 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान' और 'सोन चिड़िया' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'मेंस वर्ल्ड' में भी काम कर चुकी हैं।

भूमि की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह जल्द ही 'सांड की आंख' में नजर आएंगी, जिसमें तापसी पन्नू भी लीड रोल में हैं। वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में एक अमीर लड़की का रोल प्ले करेंगी। इन चार सालों में भूमि पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर ग्लैमरस रोल निभाने वाली हैं। इसके अलावा 'पति पत्नी और वो' भी उनकी झोली में है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांड लीड रोल निभाएंगे।

Also Read: 

Happy Birthday Priyanka Chopra: बिना किसी गॉडफादर के बदल दिया सिनेमा जगत का हुलिया, प्रियंका चोपड़ा अब दुनिया में कर रही हैं भारत का नाम रौशन 

एक ही दिन में बॉलीवुड पर छाया इतना बुढ़ापा, ये तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप 

सस्ती कॉपी कहने पर तापसी पन्नू का चौका, कहा- बताओ कैसे बनते हैं महंगी कॉपी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन