1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नहीं एयर होस्‍टेस बनना चाहती थी तब्‍बू, अब करेंगी ये खास काम

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नहीं एयर होस्‍टेस बनना चाहती थी तब्‍बू, अब करेंगी ये खास काम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2017 10:35 am IST,  Updated : Oct 30, 2017 10:35 am IST

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तब्‍बू के अभिनय से सजीं फिल्‍म गोलमाल अगेन बॉक्‍स ऑफिस पर हिट हो चुकी है लेकिन तब्‍बू बॉलीवुड के अलावा अब छोटे परदे पर भी सक्रिय होने का मन बना रही है।

tabu- India TV Hindi
tabu

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तब्‍बू के अभिनय से सजीं फिल्‍म गोलमाल अगेन बॉक्‍स ऑफिस पर हिट हो चुकी है लेकिन तब्‍बू बॉलीवुड के अलावा अब छोटे परदे पर भी सक्रिय होने का मन बना रही है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले दिनों में वह भी फराह खान (‘‘लिप सिंग बैटल’’) और सोनाक्षी सिन्‍हा तब्‍बू भी (‘ओम शांति ओम’) की तरह हमें छोटे परदे पर शो करती नजर आ सकती है। लेकिन तब्‍बू छोटे परदे पर अपनी एक खास इच्‍छा के चलते आना चाहती है। तब्‍बू दरअसल एक्‍ट्रेस बनने के बारें में नहीं सोचा था बल्कि वह तो एयरहोस्‍टेज बनना चाहती थी और इसके पीछे एक खास कारण था कि वह पूरी दुनियां की यात्रा करना चाहती थीं। उनको घूमना फिरना कुछ ज्‍यादा ही पसंद है। इसलिए वह छोटे परदे पर वह यात्रा से संबंधित शो से जुड़ सकती है। गौरतलब है कि 45 साल की उम्र पार कर चुकी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अभी भी सिंगल है और बॉलीवुड में सक्रिय रूप से काम कर रही है। (सा रे गा मा पा लिटिल चैम्‍प्‍स 2017: पहली बार 2 विजेता श्रेयण और अंजलि बने सुरों के सरताज

तो अक्षय और शाहरुख के बाद छोटे परदे पर तब्‍बू की होगी दस्‍तक

हिन्दी फिल्म जगत के अधिकांश सितारे टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी कार्यक्रमों की ओर जा रहे हैं वहीं अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि अगर वह छोटे पर्दे का रूख करती हैं तो उन्हें यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना अच्छा लगेगा। इस साल सुपरस्टार शाहरूख खान भी अपने नए कार्यक्रम ‘टेड टॉक’ और अक्षय कुमार हास्य कार्यक्रम ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में एक जज की भूमिका में टेलीविजन पर लौट रहे हैं। सलमान खान भी ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं।

‘‘लिप सिंग बैटल’’ में फराहा खा तो ‘ओम शांति ओम में सोनाक्षी

इसके अलावा, फराह खान अपने शो ‘‘लिप सिंग बैटल’’ में आती हैं। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा संगीत कार्यक्रम ‘ओम शांति ओम’ में एक जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।

तब्‍बू ने कहा बनना तो एयर होस्‍टेस चाहती थी लेकिन बन गई एक्‍ट्रेस
मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में तब्बू ने कहा, ‘‘जहां तक टीवी के कार्यक्रमों का सवाल है तो मैं यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना चाहूंगी। इसमें मुझे दिलचस्पी है और इस दुनिया के बारे में मैं बात करना चाहती हूं। मैं एक एयर होस्टेस बनना चाहती थी क्योंकि मैं दुनिया देखना चाहती थी।’’

इन तीन देशों की करनी चाहती है स्‍पेशल यात्रा
उन्होंने कहा, ‘‘अब, मैं यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना चाहती हूं ताकि मैं यात्रा कर सकूं। मैं दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और कई अन्य जगहों पर नहीं गई हूं।’’ अभिनेत्री तब्बू की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन