1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर की पार्टी में कुछ इस अंदाज़ में दिखे यह बॉलीवुड सितारे, तस्वीरें हुईं वायरल

करण जौहर की पार्टी में कुछ इस अंदाज़ में दिखे यह बॉलीवुड सितारे, तस्वीरें हुईं वायरल

 Published : Jan 17, 2019 12:22 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 12:22 pm IST

पार्टी में मलाइका के अलावा उनकी गर्ल्स गैंग भी शामिल हुई। जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा खास तौर से मौजूद रहीं।

पार्टी में मलाइका...- India TV Hindi
पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अमृता अरोड़ा और करीना कपूर खान कुछ इस अंदाज़ में नज़र आए।

Arjun Kapoor, Malaika Arora party hard with Kareena and others at Karan Johar's residence: फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपनी पार्टियों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। जिनमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त ही नज़र आते हैं। उनकी पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होती रहती हैं। बीती रात करण ने एक बार फिर अपने घर पर एक ज़बरदस्त पार्टी रखी थी। जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर साथ में नज़र आए।

पार्टी में मलाइका के अलावा उनकी गर्ल्स गैंग भी शामिल हुई। जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा खास तौर से मौजूद रहीं।

Kareena kapoor
करीना, करिश्मा और अमृता कुछ इस तरह नज़र आईं।

बता दें, यह तीनों बॉलीवुड एक्ट्रेस काफी अच्छी फ्रेंड्स हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। इन्होंने कई बार अपनी गर्ल्स गैंग के बारे में ज़िक्र भी किया है।

अपनी अदाओं से अपने फैन्स से वाहवाही लूटने वाली बेबो यानी करीना हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

kareena Kapoor
करीना इस पार्टी में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं।

वहीं मलाइका, करिश्मा और अमृता किसी बात को लेकर हंसती हुई दिखाई दी।

Malaika, Karishma, Amrita.
करीना, करिश्मा और अमृता इस तरह हंसती दिखाई दी।

पार्टी में अर्जुन अपनी नई फिल्म के रॉयल लुक में नज़र आए। पार्टी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Arjun Kapoor
रॉयल लुक में दिखे अर्जुन कपूर।

बता दें, मलाइका और अर्जुन काफी लंबे समय से एक साथ हैं। उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर खुलासा नहीं किया। लेकिन अब वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। अर्जुन और मलाइका एक बार फिर इस पार्टी के ज़रिए एक साथ नज़र आए हैं। अब वह खुलकर अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर रहे हैं।

Malaika Arora
मलाइका पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ नज़र आईं।

मलाइका भी अर्जुन के परिवार के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही हैं। सुनने में यह भी आ रहा है कि यह जोड़ी 2019 में ही शादी के बंधन में बंध सकती है। खबरों के अनुसार अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के पास साथ मिलकर एक फ्लैट भी खरीद लिया है।

बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' में नजर आएंगे शाहरुख खान, राइटर ने किया कंफर्म

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' फंसी विवादों में, करणी सेना ने उठाए सवाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन