1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस अंदाज में मना रहे हैं विश्व योग दिवस, देखिए कंगना, बिपाशा और शिल्पा की तस्वीरें

बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस अंदाज में मना रहे हैं विश्व योग दिवस, देखिए कंगना, बिपाशा और शिल्पा की तस्वीरें

 Published : Jun 21, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 03:41 pm IST

योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने योग करके इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। क्वीन कंगना हों या फिटनेस को लेकर सजग रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी या फिर बिपाशा बसु।

kangana yoga day- India TV Hindi
kangana yoga day

नई दिल्ली: पूरी दुनिया आज योग करके इंटरनेशनल योगा डे यानी विश्व योग दिवस सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी कैसे पीछे रहते। योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने योग करके इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। क्वीन कंगना हों या फिटनेस को लेकर सजग रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी या फिर बिपाशा बसु। सभी एक्ट्रेस ने योग दिवस पर योग करके अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विश्व योग दिवस पर जानिए, क्या है इन हसीनाओं की फिटनेस का राज

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को बकासन करने का तरीका बताया है। शिल्पा ने न सिर्फ योग किया बल्कि लोगों को योग की आसान टिप्स भी दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कुछ इस अंदाज में योग दिवस मनाया।

कंगना रनौत ने भी विश्व योग दिवस पर कुछ कठिन योग किए। कंगना ने योग की ट्रेनिंग भी ली है।

बॉलीवुड की हॉट डांसर मलाइका अरोड़ा ने भी योग की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।

सैयामी खेर ने शीर्षासन करके योग दिवस को सेलिब्रेट किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन