1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विश्व योग दिवस: बॉलीवुड की इन हसीनाओं की फिटनेस का राज है योग

विश्व योग दिवस: बॉलीवुड की इन हसीनाओं की फिटनेस का राज है योग

 Published : Jun 21, 2017 12:16 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 03:54 pm IST

21 जून को देशभर में हम सभी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दुनिया के खई कोनों में लोग इस खास दिन को मनाते हैं। कई ऐसी हस्तियां हैं जो योग के माध्यम से न केवल अपने स्वास्थय को ठीक रखती हैं बल्कि अपनी खूबसूरती के...

yoga day- India TV Hindi
yoga day

नई दिल्ली: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में आज के दिन योग दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी हस्तियां हैं जिन्होंने आज योग दिवस को सेलिब्रेट किया। आज हम आपको कुछ ऐसी हस्तियों से मिलवाने वाले हैं, जो योग के माध्यम से न केवल अपने स्वास्थय को ठीक रखती हैं बल्कि अपनी खूबसूरती के कारण करोड़ो के दिल पर राज भी कर रही हैं। जी हां, हम बात करें बॉलीवुड अदाकाराओं की, जो अपनी फिटनेस और हॉट फिगर को मेन्टेन रखने के लिए जिम जानें के बजाए योग का सहारा ले रहीं हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके हम आपको ऐसी ही पांच बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज केवल योग है।

बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस अंदाज में मना रहे हैं विश्व योग दिवस

1. शिल्पा शेट्टी कुंदरा- बॉलीवुड में बेस्ट फिगर एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाने वालीं शिल्पा शेट्टी योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं। शिल्पा हर दिन योग करती हैं और अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। शिल्पा ने अपने फैन्स की भी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अपनी 'शिल्पाज योग' नाम की डीवीडी भी लॉन्च की हैं, जिसमें वह योग को प्रमोट भी कर रहीं हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन