1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड कैलेंडर जुलाई की न्‍यू रिलीज: श्रीदेवी की 'मॉम' से होगी हॉलीवुड के 'स्‍पाइडरमैन' की टक्कर

बॉलीवुड कैलेंडर जुलाई की न्‍यू रिलीज: श्रीदेवी की 'मॉम' से होगी हॉलीवुड के 'स्‍पाइडरमैन' की टक्कर

 Published : Jun 30, 2017 11:29 am IST,  Updated : Jun 30, 2017 05:11 pm IST

ऐसे में जुलाई का यह महीना फिल्म प्रेमियों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, क्योंकि उनके वीकएंड के मूवी प्लान में किसी भी तरह का कोई खलल नही आएगा। कुछ बेहद बेहतरीन फिल्में सिनेमा प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए उनका इंतज़ार कर रही हैं..

mom- India TV Hindi
mom

वैशाली राय

नई दिल्ली: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड में मनोरंजन का इंतजार करने वाले दर्शको के लिए जुलाई का महीना इस बार बहुत खास है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जुलाई में बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्‍मों के साथ ही हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्‍में दर्शकों के सामने आ रही है।

ऐसे में जुलाई का यह महीना फिल्म प्रेमियों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, क्योंकि उनके वीकएंड के मूवी प्लान में किसी भी तरह का कोई खलल नही आएगा। कुछ बेहद बेहतरीन फिल्में सिनेमा प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए उनका इंतज़ार कर रही हैं। ऐसे में इन फिल्मों की सूची में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। आज हम आपको उन सारी फिल्मों की लिस्ट बता देते हैं। ताकी आप पहले से तैयार रहें कि आपको कौन-कौन सी फिल्में इस महीने देखनी चाहिए।

रोमांटिक कॉमेडी से होगा आगाज ​

mubarkan
mubarkan

अगर आप भी कॉमेडी फिल्म देखने का शौक रखते हैं तो इस जुलाई माह की शुरुआत आपके लिए इससे बेहतर तरीके से नहीं हो सकती। अपनी कॉमेडी फिल्मों को लेकर प्रसिद्ध निर्देशक अनीस बज़्मी एक बार फिर एक और रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'मुबारकां' के साथ दर्शकों को लोट-पोट करने को तैयार हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अर्जुन कपूर संग अनिल कपूर और अथिया शेट्टी भी नज़र आएंगी। यह फिल्म 4 जुलाई  को रिलीज होगी। ('मुबारकां' में नए अंदाज में सुनने को मिलेगा पाकिस्तानी सिंगर का यह गाना)

आगे की स्‍लाइड में देखिए जुलाई में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन