1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood Latest News June 16: सुमन राव बनीं मिस इंडिया और मिथुन चक्रवर्ती का बर्थडे सहित ये मनोरंजन की बड़ी खबरें

Bollywood Latest News June 16: सुमन राव बनीं मिस इंडिया और मिथुन चक्रवर्ती का बर्थडे सहित ये मनोरंजन की बड़ी खबरें

 Published : Jun 16, 2019 07:43 am IST,  Updated : Jun 16, 2019 08:09 am IST

राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं आज बॉलीवुड के डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती का बर्थडे है। आज मिथुन 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Bollywood Latest News- India TV Hindi
Bollywood Latest News

राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं आज बॉलीवुड के डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती का बर्थडे है। आज मिथुन 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Femina Miss India 2019: राजस्थान की सुमन राव बनीं फेमिना मिस इंडिया 2019

Femina Miss India 2019: राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जी हां इस पल का इंतजार काफी समय से था और आखिरकार हमें पता चल गया  कि हमारी 2019 मिस इंडिया सुमन राव हैं। मिस इंडिया 2018 अनुकृति वास जोकि तमिलनाडु की रहने वाली है उन्होंने मिस इंडिया 2019 का खिताब सुमन को पहनाया।

Happy Birthday: डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती सिर्फ स्टार ही नहीं बल्कि एक सफल बिज़नसमैन भी हैं, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

बॉलीवुड के डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती आज अपना 69वां बर्थडे मना रहे हैं। मिथुन  ने अपने अभिनय की शुरुआत कला और फिल्म मृगया से की। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ट अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  डांस, एक्टिंग, एक्शन इन सबका बेहतरीन कॉम्बिनेशन अगर कोई है तो वो सिर्फ मिथुन हैं।

Father's Day: ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने 'फादर्स डे' पर लिखा इमोशनल पोस्ट, साथ ही शेयर की फोटो

ऋषि कपूर इन दिनों अपनी बीमारी की वजह से न्यूयार्क में है और बेटी रिद्धिमा भी उनके साथ ही है। जैसा कि आप सभी को पता आज फादर्स डे तो ऐसे में बेटी रिद्धिमा ने पापा ऋषि के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। रिद्धिमा कपूर ने फैमिली के साथ एक फोटो शेयर किया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन