1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या करण जौहर की फिल्म 'शिद्दत' में दिखेगी वरुण-आलिया की शानदार जोड़ी ?

क्या करण जौहर की फिल्म 'शिद्दत' में दिखेगी वरुण-आलिया की शानदार जोड़ी ?

 Published : Dec 17, 2017 05:21 pm IST,  Updated : Dec 17, 2017 05:21 pm IST

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से फिल्म 'शिद्दत' में साथ नजर आ सकते हैं।

varun dhawan and alia bhat- India TV Hindi
varun dhawan and alia bhat

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से फिल्म 'शिद्दत' में साथ दिख सकती है। ऐसा कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म करण जौहर डायरेक्ट करेंगे लेकिन इस फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी अभी तक नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुातिबक , फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और श्रीदेवी प्रमुख भूमिका में हैं।

हालांकि, अलिया और वरुण दोनों ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की फिल्म के बारे में कुछ पता नहीं है। वरुण ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित 'निकलोडियन किड्स च्वॉइस अवॉर्डस' 2017 के दौरान फिल्म के बारे में कहा, "कौन-सी फिल्म? आपको किसने कहा? हमें नहीं पता कि ऐसी कोई फिल्म है."

वरुण के साथ तीन फिल्मों में काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने कहा, "आपको किसने कहा कि मैं और वरुण साथ नजर आएंगे इस फिल्म में? बता दें, आलिया इन दिनों 'राजी', 'गुल्ली बॉय' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में कर रही हैं. वहीं, वरुण धवन ने हाल ही में 'अक्टूबर' की शूटिंग खत्म की है। बता दें कि दोनों स्टार पहले भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012, हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां 2014 और बद्रीनाथ की दुल्हनियां 2017 में नजर आ चुके हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन