1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड स्टार्स: देश में छाने के बाद कमरे में मिली गुमनाम मौत

बॉलीवुड स्टार्स: देश में छाने के बाद कमरे में मिली गुमनाम मौत

 Published : Oct 23, 2015 07:27 pm IST,  Updated : Oct 23, 2015 09:53 pm IST

मुंबई/नई दिल्‍ली: 'लंदन ठुमकदा' और 'जी करदा' जैसे गीत को गाने वाले लभ जांजुआ की रहस्‍यमय हालात में अचानक मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है, उनके प्रशंसक स्‍तब्‍ध हैं। दरअसल लभ जांजुआ बॉलीवुड

बॉलीवुड स्टार्स: देश...- India TV Hindi
बॉलीवुड स्टार्स: देश में छाने के बाद कमरे में मिली गुमनाम मौत

मुंबई/नई दिल्‍ली: 'लंदन ठुमकदा' और 'जी करदा' जैसे गीत को गाने वाले लभ जांजुआ की रहस्‍यमय हालात में अचानक मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है, उनके प्रशंसक स्‍तब्‍ध हैं। दरअसल लभ जांजुआ बॉलीवुड संगीत जगत में एक उभरती हुई आवाज का नाम था,जिनके गीत लोगों की जुबां पर आसानी से चढ़ जाते थे। आवाज में असर कुछ ऐसा था कि बॉक्‍स ऑफिस पर उनके गीतों को जबरदस्‍त सफलता मिली। बॉलीवुड गमजदा है और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़े:- इन बालीवुड हस्तियों ने आत्महत्या कर दुनिया को कहा अलविदा

इससे पहले भी संदिग्‍ध हालात में कई नामी कलाकार समय से पहले ही काल के गाल में समा गए। रहस्‍यमय हालात में इन कलाकारों की मौत से सिने जगत ही नहीं उनके लाखों प्रशंसक स्‍तब्‍ध रह गए। सिनेमा की रंगीन दुनिया में जिंदगी की रील की स्‍याह हकीकत इतनी रहस्‍यमय होगी किसी ने न सोचा था। शोहरत की बुलंदी पर चमकते सितारे यूं जिंदगी के फलक से दामन छुड़ा चुपचाप इस जहां को अलविदा कह देंगे, ये किसने जाना था।

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों की जिंदगी और उनकी रहस्‍यम हालात में हुई मौत से जुड़ी खास बातों को…….

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन