1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिनेमा में योगदान के लिए बोमन ईरानी को किया जाएगा सम्मानित, इस दिन होगा समारोह का आयोजन

सिनेमा में योगदान के लिए बोमन ईरानी को किया जाएगा सम्मानित, इस दिन होगा समारोह का आयोजन

 Written By: IANS
 Published : Sep 05, 2019 03:29 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 04:11 pm IST

बोमन ईरानी मुन्नाभाई सीरीज और '3 इडियट्स' सहित कई और फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

Boman Irani- India TV Hindi
Boman Irani

बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) को भारतीय सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए नार्वे में आयोजित होने वाले 17वें बॉलीवुड फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन 6 सितंबर को ओस्लो में होगा।  

59 वर्षीय इस अभिनेता ने इस बारे में कहा, "17वें बॉलीवुड फेस्टिवल नॉर्वे में मेरे काम के लिए पुरस्कृत किया जाना सम्मान की बात है। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने सालों से मेरे काम को पसंद किया है और मेरी सफलता में योगदान दिया है। मुझे भी दर्शकों के साथ बातचीत करने का इंतजार है।"

बोमन ईरानी मुन्नाभाई सीरीज और '3 इडियट्स' सहित कई और फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इस समारोह में वह 1,000 से अधिक सिनेमाप्रेमियों संग इंटैरेक्टिव सेशन में हिस्सा लेंगे। इस समारोह का आयोजन 6 सितंबर को ओस्लो में होगा।

Also Read:

Pal Pal Dil Ke Paas Trailer Review: एक्शन हीरो सनी देओल के बेटे करण देओल रोमांटिक फिल्म से कर रहे हैं डेब्यू

एसएस राजामौली ने प्रभास को 'साहो' की कमियों के बारे में किया था आगाह, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन