1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोनी कपूर ने कहा- श्रीदेवी की बायोपिक अभी बनाने की कोई योजना नहीं

बोनी कपूर ने कहा- श्रीदेवी की बायोपिक अभी बनाने की कोई योजना नहीं

 Published : Jan 10, 2019 09:16 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 09:16 pm IST

कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि बोनी कपूर जल्द अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की बायोपिक बनाएंगे, लेकिन बोनी ने इन खबरों का खंडन किया है।

Boney Kapoor, Sridevi - India TV Hindi
Boney Kapoor, Sridevi Image Source : INSTAGRAM

कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि बोनी कपूर जल्द अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की बायोपिक बनाएंगे, लेकिन बोनी ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने द क्विन्ट से कहा- ''ऐसी कोई योजना नहीं है। मैंने बस टाइटल रजिस्टर और कॉ़पीराइट करवाया है ताकि कोई और इसका प्रयोग न कर सके।''

उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में इस प्रोजेक्ट पर काम करना चाहेंगे। इस पर उन्होंने कहा- ''आपको नहीं पता भविष्य में क्या हो सकता है, लेकिन अभी यह नहीं हो रहा है।''

बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां- जाह्नवी और खुशी हैं। फरवरी, 2018 में दुबई के होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था। उसी साल जाह्नवी ने 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

श्रीदेवी, शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' में स्पेशल अपीयरेंस करती हुईं नजर आई थीं। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हुई थी। श्रीदेवी, धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'कलंक' में भी नजर आने वाली थीं, लेकिन उनके अचानक चले जाने से उनकी जगह फिल्म में माधुरी दीक्षित को लिया गया। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर भी हैं।

Also Read:

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

बॉलीवुड सितारों संग पीएम मोदी ने दिल्ली में की मुलाकात

क्या इस साल जून में हो जाएगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन