1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या इस साल जून में हो जाएगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई?

क्या इस साल जून में हो जाएगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई?

 Published : Jan 10, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 06:05 pm IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस साल जून में सगाई कर सकते हैं।

Will Ranbir Kapoor and Alia Bhatt get engaged in June this year- India TV Hindi
Will Ranbir Kapoor and Alia Bhatt get engaged in June this year

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अफेयर पर सबकी निगाहें रहती हैं। हाल ही में उनके रिश्ते का एक साल पूरा हुआ है। दोनों को 'ब्रम्हास्त्र' के सेट पर एक-दूसरे के प्यार हुआ था। उन्हें लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दोनों इस साल जून में सगाई कर सकते हैं। दरअसल, रणबीर की मम्मी नीतू कपूर ऐसा चाहती हैं।

हालांकि रणबीर और आलिया अपने रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन नीतू चाहती हैं उनकी फॉर्मल एंगेजमेंट हो जाए। कपल से जुड़े एक सूत्र ने मुंबई मिरर से कहा- ''सबको लग रहा है कि इस साल एक और बॉलीवुड वेडिंग होने वाली है, लेकिन कपल धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहते हैं।''

हालांकि रणबीर अपनी मम्मी के बहुत करीब हैं तो हो सकता है कि वह उनकी बात मान भी जाएं।

आलिया ने न्यूयॉर्क में पूरे कपूर परिवार के साथ नया साल सेलिब्रेट किया था। ऋषि कपूर पिछले कुछ महीनों से न्यूयॉर्क इलाज के सिलसिले में ठहरे हैं। नीतू भी उनके साथ हैं। नए साल पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पति भरत साहनी और बेटी समारा साहनी के साथ वहां पहुंची थीँ। पूरे कपूर परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

आलिया के फिल्मी करियर की बात करें तो रणवीर सिंह संग उनकी 'गली बॉय' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म को ज़ोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा आलिया के पास अभिषेक वर्मन की 'कलंक', करण जौहर की 'तख्त' और महेश भट्ट की 'सड़क 2' भी है।

Also Read:

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

'द कपिल शर्मा शो' की TRP में जबरदस्त उछाल, 'नागिन 3' को भी पछाड़ा

मुंबई पुलिस ने 'गली बॉय' रणवीर सिंह को क्यों किया ट्रोल?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन