1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब आलिया से पूछा गया रणवीर और रणबीर में फर्क, मजे लेने लगे दीपिका के पति

जब आलिया से पूछा गया रणवीर और रणबीर में फर्क, मजे लेने लगे दीपिका के पति

 Published : Jan 10, 2019 12:27 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 12:27 pm IST

'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होगी और 'ब्रह्मास्त्र' क्रिसमस पर रिलीज होगी।

Ranbir-Alia-Ranveer- India TV Hindi
Ranbir-Alia-Ranveer Image Source : TWITTER

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों को ही उत्कृष्ट अभिनेता और शानदार इंसान मानती हैं। ​आलिया ने बुधवार को मुंबई में 'गली बॉय' के ट्रेलर लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत में यह कहा। उनके साथ सह-कलाकार रणवीर सिंह, निर्देशक जोया अख्तर और निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी भी थे। रणवीर सिंह के साथ आलिया 'गली बॉय' में और रणवीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी।

दोनों अभिनेताओं के बीच अंतर के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने कहा, "बहुत सारी समानताएं हैं। दोनों शानदार इंसान और उत्कृष्ट कलाकार हैं।" उन्होंने कहा, "दोनों मेरे लिए खास हैं और दोनों में एकमात्र अंतर यह है कि एक के साथ मैं 'गली बॉय' कर रही दूं और दूसरे के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हूं।"

इस दौरान रणवीर ने आलिया को छेड़ दिया और कहा- एक ज्यादा स्पेशल है एक कम।

'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होगी और 'ब्रह्मास्त्र' क्रिसमस पर रिलीज होगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read:

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन के बर्थ डे पर शेयर किया पोस्ट,कहा- 'दुनिया के बेस्ट डैड'

सिर्फ 3 शब्दों में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे हैं पति निक जोनस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन