बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) आज 45 साल के हो गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म कहो ना प्यार है से कदम रखा था। जिसके बाद से सभी लोग उनके फैन बन गए थे। ऋतिक रोशन की शादी 2000 में सुजैन खान(Suzanne Khan) से हुई थी। उनके दो बेटे भी हैं। मगर शादी के 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया है। तलाक होने के बावजूद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। ऋतिक के जन्मदिन पर सुजैन खान ने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।
Related Stories
सुजैन ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं। जिनमें से कुछ छुट्टियों की हैं। सुजैन से फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे बीएफएफ को हैप्पी बर्थ डे। सिर्फ ये ही नहीं सुजैन ने ऋतिक को दुनिया का सबसे अच्छा पिता और सोलमेट भी कहा है।
13 साल की शादी टूटने के बाद भी ऋतिक और सुजैन ने अपने रिश्ते को संभाल रखा है। ऋतिक और सुजैन दोनों मिलते भी हैं। दोनों अपने बेटों ऋहान और ऋदान के वेकेशन के समय साथ होते हैं। एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने कहा था कि सुजैन के साथ मेरा रिश्ता काफी शांतिपूर्ण हैं। हम एक प्यार करने वाले माता-पिता और अच्छे दोस्त हैं। हम जिंदगी की उस स्टेज पर पहुंच गए हैं जहां हमने साथ ना रहने की फैसला लिया है। झूठे रिश्ते में रहने से अलग रहना बेहतर है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 जल्द ही रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म गणितज्ञ आनंद कुमार और उनके एजुकेशन प्रोग्राम सुपर 30 पर आधारित है। इसके बाद ऋतिक की कृष 4 भी आने वाली है। इसके अलावा ऋतिक टाइगर श्रॉफ के साथ यश राज की फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों के फैन्स साथ में दोनों को डांस करता देखना चाहते हैं।
बॉलीवुूड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
सिर्फ 3 शब्दों में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे हैं पति निक जोनस
रणबीर कपूर को भी ऑफर हुई थी फिल्म 'गली बॉय', इस वजह से की थी मना