1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद, ऋतिक को पीछे छोड़ विवियन डीसेना बने एशिया के 2nd सेक्सिएस्ट मैन, जानिए कौन है नंबर वन?

शाहिद, ऋतिक को पीछे छोड़ विवियन डीसेना बने एशिया के 2nd सेक्सिएस्ट मैन, जानिए कौन है नंबर वन?

 Published : Dec 12, 2018 05:56 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 04:42 pm IST

टीवी एक्टर विवियन डीसेना एशिया के टॉप 2nd सेक्सी मैन बन गए हैं।

Sexy Men 2018- India TV Hindi
Sexy Men 2018

मुंबई: एशिया के टॉप 50 सेक्सिएस्ट मैन की पूरी लिस्ट तो शुक्रवार को आएगी लेकिन टॉप 8 में कौन है ये हमें पता चल गया है। इस बार इस लिस्ट के नाम चौंकाने वाले हैं। शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन को पीछे छोड़कर एशिया के टॉप 2nd सेक्सिएस्ट मैन बन गए हैं विवियन डीसेना। नंबर वन पर हैं दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस का पूरा ग्रुप सेक्सिएस्ट मैन की लिस्ट में नंबर वन पर हैं। बीटीएस ग्रुप में सात लड़के हैं, फैंस उनके नंबर वन होने पर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

इस तरह भारत के सबसे सेक्सी मैन बन गए हैं विवियन डीसेना। विवियन एक भारतीय टीवी अभिनेता हैं, जो आजकल कलर्स के सीरियल 'शक्ति' में हरमन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। विवियन ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। मधुबाला - एक इश्क़ एक जुनून के आरके और सीरियल प्यार की एक कहानी में अभय रायचंद का किरदार निभाकर विवियन काफी मशहूर हुए हैं। विवियन के फैंस काफी खुश हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हैं।

चौथे पर ज़ेन मलिक जो अंग्रेजी सिंगर और लिरिसिस्ट हैं। ज़ेन के पिता ब्रिटिश पाकिस्तानी हैं, जबकि उनकी मां अंग्रेज हैं। 

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक कई बार एशिया के सबसे सेक्सी मैन का खिताब जीत चुके हैं।

इस लिस्ट में टीवी एक्टर मोहसिन खान भी शामिल हैं। मोहसिन छठें नंबर पर हैं। बता दें, उनकी गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी भी एशिया की सबसे सेक्सी फीमेल में पांचवे नंबर पर हैं। मोहसिन के फैन काफी खुश हैं और ट्वीट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी हैं।

इस लिस्ट में आठवें नंबर पर पाकिस्तान सिंगर अली जफर हैं।

यहां देखिए एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की पूरी लिस्ट

Also read:

बारात के स्वागत के लिए घोड़े पर बैठे ईशा के दोनों भाई

ईशा की शादी में अंबानी ने पानी की तरह बहाये पैसे, जानिए कितना खर्च किया

ईशा के साथ रोमांटिक डांस करते हुए आनंद पीरामल ने गोद में उठाकर होने वाली बीवी को किया किस, देखिए वीडियो

जब दीपिका को पकड़कर ऐश्वर्या ने लगाए ठुमके

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन