1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर से जूझ रहे हैं फिल्ममेकर राकेश रोशन, बेटे ऋतिक ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कैंसर से जूझ रहे हैं फिल्ममेकर राकेश रोशन, बेटे ऋतिक ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

 Published : Jan 08, 2019 11:18 am IST,  Updated : Jan 08, 2019 11:22 am IST

फिल्ममेकर राकेश रोशन इन दिनों कैंसर से जूझ रह हैं। इस बात की जानकारी ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी।

Hrithik Roshan and Rakesh Roshan- India TV Hindi
Hrithik Roshan and Rakesh Roshan Image Source : INSTAGRAM/HRITHIK ROSHAN

फिल्ममेकर राकेश रोशन(Rakesh Roshan) इन दिनों कैंसर से जूझ रहे है। राकेश रोशन के कैंसर से ग्रसित होने की जानकारी बेटे ऋतिक रोशन(hrithik Roshan) ने दी है। ऋतिक ने अपने पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। राकेश रोशन को कुछ समय पहले पहली स्टेज का Squamous Cell Carcinoma डॉगनॉज हुआ है। इस कैंसर में गले में एबनॉर्मल सेल्स की ग्रोथ बढ़ जाती है।

ऋतिक रोशन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैंने आज सुबह डैड से वर्कआउट के लिए पूछा, मुझे पता था वो सर्जरी के दिन भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ेंगे। हाल ही में गले में Squamous Cell Carcinoma का पता चला है। आज वो अपनी जंग लड़ेंगे। मैं बहुत सौभान्यशाली हूं कि हमें ऐसे लीडर मिले हैं। बहुत सारा प्यार डैड।

ऋतिक रोशन के पोस्ट शेयर करने के  बाद इसे अभी तक कई लोग कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट होने के आधे घंटे बाद ही 3 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

राकेश रोशन से पहले सोनाली बेंद्रे और इरफान खान के कैंसर से ग्रसित होने पर लोग शौंक गए थे। सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाकर मुंबई लौट चुकी हैं तो वहीं इरफान खान पिछले साल से ही लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं।

इन दिनों राकेश रोशन अपनी फ्रैंचाइजी फिल्म कृष 4 की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस सीरीज की सारी फिल्में हिट रही हैं। इसके साथ ही ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 भी इस साल रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Koffee with karan 6: हार्दिक पांड्या से गुस्सा हुए लोग, कहा-महिला विरोधी

रियल लाइफ के बाद अब रील लाइफ में पति-पत्नी बने नजर आएंगे दीपिका और रणवीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन