1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडस्ट्री में शानदार योगदान के लिए राकेश रोशन होंगे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

इंडस्ट्री में शानदार योगदान के लिए राकेश रोशन होंगे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

 Published : Apr 19, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 07:07 pm IST

राकेश रोशन ने इंडस्ट्री में एक लंबा वक्त बिताया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, संपादक और अभिनेता के योगदान के लिए दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया जाएगा।

Rakesh Roshan- India TV Hindi
Rakesh Roshan

मुंबई: बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्मकार राकेश रोशन ने इंडस्ट्री में एक लंबा वक्त बिताया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, संपादक और अभिनेता के योगदान के लिए दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया जाएगा। समारोह के आयोजनकर्ता ग्लोकल थिंकर्स की उपाध्यक्ष पारुल सूद ने कहा, "फिल्म उद्योग के लिए असाधारण काम करने के लिए राकेश रोशन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देना सम्मान की बात है। उनकी हाल में निर्मित फिल्म 'काबिल' युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।"

बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और यामी गौतम मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षको के बीच काफी सराहा गया था। पारुल सूद ने आगे कहा कि दादासाहब ट्रस्ट ही सिर्फ पर्दे के पीछे के तकनीशियनों को पहचान देता है। दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड्स के अध्यक्ष अशफाक खोपेकर ने कहा, "हम भारतीय फिल्म संस्कृति को समर्थन व बढ़ावा देने के लिए एक सेमिनार व अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन की योजना बना रहा हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं तकनीशियनों, कर्मियों व कलाकारों को पेंशन, चिकित्सकीय सुविधाएं जैसे ज्यादातर लाभ प्रदान करने की कोशिश कर रहा हूं।" बता दें कि पुरस्कार समारोह का आयोजन चित्रकूट ग्राउंड पर 29 अप्रैल को किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन