1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सितारों संग पीएम मोदी ने दिल्ली में की मुलाकात

बॉलीवुड सितारों संग पीएम मोदी ने दिल्ली में की मुलाकात

 Published : Jan 10, 2019 06:28 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 06:31 pm IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : INSTAGRAM

नयी दिल्ली: रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट और वरुण धवन जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। यह बैठक तब हो रही है जब कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड प्रोड्यूसरों से मुलाकात की और उनसे फिल्म उद्योग के सामने पेश आ रहे मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद सरकार ने फिल्म की टिकटों पर जीएसटी घटा दी थी। घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री के साथ फिल्म उद्योग के लोगों की आज बैठक हो रही है जिसमें कलाकार भी शामिल हैं।’’ हालांकि उन्होंने बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक फिल्म निर्माता करण जौहर ने आयोजित की है। फिल्म उद्योग के प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक और कलाकार शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक रोहित शेट्टी, राजकुमार राव, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री के साथ 19 दिसंबर को हुई बैठक की सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर आलोचना हुई थी कि पैनल में कोई भी महिला प्रतिनिधि नहीं थी। इसके बाद पैनल में आलिया और भूमि को शामिल किया गया।

इंटरनेट उपभोक्ताओं ने पैनल में कोई महिला शामिल ना करने को लेकर अभिनेता-प्रोड्यूसर अजय देवगन, अक्षय कुमार, करण जौहर, सिद्धार्थ राय कपूर, रितेश सिद्धवानी और अन्य की जमकर आलोचना की थी।

इनपुट- पीटीआई

Also Read:

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

'द कपिल शर्मा शो' की TRP में जबरदस्त उछाल, 'नागिन 3' को भी पछाड़ा

मुंबई पुलिस ने 'गली बॉय' रणवीर सिंह को क्यों किया ट्रोल?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन