1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं रह गया कोई डाउट 'दबंग 3' में होंगी सोनाक्षी सिन्हा, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

नहीं रह गया कोई डाउट 'दबंग 3' में होंगी सोनाक्षी सिन्हा, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

 Published : Jan 10, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 02:51 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा जल्द सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' में नजर आएंगी।

दबंग 3- India TV Hindi
दबंग 3

मुंबई: 'कलंक' की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह जल्द ही 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करेंगी। फिलहाल, सोनाक्षी एक मैग्जीन शूट के लिए मकाऊ के लिए रवाना हुई हैं। श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाने के बाद सोनाक्षी ने सीधे काम का रुख किया। 'मिशन मंगल' के संक्षिप्त शेड्यूल की शूटिंग के तुरंत बाद उन्होंने मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के लिए भोपाल जाने के लिए उड़ान भरी।

सोनाक्षी ने कहा, "मैं 2019 की इससे बेहतर शुरुआत की कामना नहीं कर सकती थी। मैंने 'कलंक' की शूटिंग पूरी कर ली है और मकाऊ से लौटने के बाद एक बार फिर 'मिशन मंगल' की शूटिंग शुरू करूंगी और जल्द ही 'दबंग 3' पर भी काम शुरू करूंगी।"

सुपरस्टार सलमान खान 'दबंग 3' के साथ चुलबुल पांडे के रूप में वापस आएंगे। अरबाज खान ने कहा था कि वह इस साल के अंत में 'दबंग 3' रिलीज करेंगे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

इमरान हाशमी की फिल्म का बदला गया नाम, अब नाम चीट इंडिया नहीं है

सिर्फ 3 शब्दों में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे हैं पति निक जोनस

रणबीर कपूर को भी ऑफर हुई थी फिल्म 'गली बॉय', इस वजह से की थी मना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन