1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राकेश रोशन के दोस्त का खुलासा, इस वजह से हुआ है गले का कैंसर

राकेश रोशन के दोस्त का खुलासा, इस वजह से हुआ है गले का कैंसर

 Published : Jan 10, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 01:03 pm IST

राकेश रोशन के दोस्त ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि ऋतिक रोशन के पिता को सिगरेट पीने की वजह से ही कैंसर हुआ होगा।

राकेश रोशन- India TV Hindi
राकेश रोशन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है लेकिन उनका यह जन्मदिन इस बार दर्द भरा ही गुजर रहा है, हाल ही में उनके पिता राकेश रोशन को कैंसर होने की बात पता चला है, उनकी सर्जरी भी हुई है। हालांकि सर्जरी सक्सेसफुल रही है लेकिन अभी इस बीमारी से उबरने में उन्हें वक्त लगेगा। पीएम मोदी और बॉलीवुड के कलाकारों ने उनकी बीमारी पर दुख प्रकट किया है। अब राकेश रोशन के एक दोस्त ने उनकी बीमारी की वजह का खुलासा किया है।

स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में राकेश रोशन के दोस्त अमोद मेहरा ने बताया कि उन्हें क्यों ये बीमारी हुई होगी। राकेश रोशन ने बताया कि मुझे ऋतिक के ट्वीट से पता चला कि उन्हें कैंसर हुआ है। मैं 2 महीने पहले उनसे मिला था उस वक्त उन्हें देखकर लगा नहीं था कि वो बीमार हैं, वो काफी फिट लग रहे थे। उनकी इस बीमारी की खबर से मैं हैरान हूं। उन्होंने बातचीत में यह भी बताया कि राकेश रोशन को स्मोकिंग की बुरी लत थी। उनकी पत्नी ने उन्हें कई बार सिगरेट छोड़ने को कहा लेकिन वो उनसे छिपकर सिगरेट पीते थे।

अमोद की बातों से पता चला है कि राकेश को सिगरेट पीने की वजह से ही कैंसर हुआ होगा। ऋतिक ने रोशन ने ट्वीट करके अपने फैंस को बताया कि उनके पिता की तबीयत अब ठीक है, उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई। उनके अंदर सुधार भी हुआ है। बता दें, मिस्टर रोशन को गले में कैंसर के शुरुआती चरण स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा यानी की थ्रोट कैंसर हुआ है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

इमरान हाशमी की फिल्म का बदला गया नाम, अब नाम चीट इंडिया नहीं है

सिर्फ 3 शब्दों में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे हैं पति निक जोनस

रणबीर कपूर को भी ऑफर हुई थी फिल्म 'गली बॉय', इस वजह से की थी मना 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन