1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं खत्म हुआ कनिका कपूर का कोरोना, नई रिपोर्ट में भी पॉजिटिव

नहीं खत्म हुआ कनिका कपूर का कोरोना, नई रिपोर्ट में भी पॉजिटिव

 Written By: Vishal Pratap Singh
 Published : Mar 23, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 11:00 pm IST

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। कनिका की नई रिपोर्ट में भी उन्हें कोरोना का पॉजिटिव पाया गया है।

कनिका कपूर अभी भी...- India TV Hindi
कनिका कपूर अभी भी कोरोना पॉजिटिव Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है, सिंगर अभी भी कोरोना से उबर नहीं पाई हैं, नई रिपोर्ट में भी कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। हाल ही में कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद पूरे देश में बवाल मच गया था, क्योंकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहले कनिका कपूर ने कई पार्टियां अटेंड की थीं, इसके अलावा वो कानपुर भी गई थीं। 

कनिका कपूर के सपोर्ट में आईं सोनम कपूर, कहा- उन्हें दोषी ठहराना बंद करो

कनिका कपूर इस समय लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्तपाल में भर्ती हैं। कनिका की हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस उन लोगों को ट्रैक कर रही है जो कनिका के साथ फ़्लाइट और पार्टी में थे। सभी का टेस्ट किया जा रहा है। 

अस्पताल ने एक स्टेटमेंट दिया है जिसमें वह बता रहे हैं कि कनिका इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं। वह एक मरीज की जगह स्टार जैसा व्यवहार कर रही हैं। उन्हें अलग कमरे के साथ जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई है मगर वह उन सुविधाओं से खुश नहीं है। पीजीआई का आरोप है कि कनिका को बेस्ट सुविधाएं दी जा रही हैं फिर भी उनके नखरें जारी हैं।

कनिका कपूर के व्यवहार से परेशान हुए अस्पताल वाले, नहीं कर रही हैं इलाज में सहयोग

कनिका कपूर के पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ हालांकि पूरा परिवार कोरोना के टेस्ट में निगेटिव निकला। कनिका ने शुक्रवार को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी। उन्होंने लिखा था- पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण थे। जिसके बाद मैंने टेस्ट कराया तो मुझे कोरोना पॉजिटिव आया। मैं और मेरा परिवार डॉक्टर की सलाह मान रहे हैं। कोई और संक्रमित ना हो इसके लिए मैं अकेले डॉक्टर की देखरेख में हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन