मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। निशिकांत कामत ने अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम', इरफान खान अभिनीत फिल्म 'मदारी' और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 50 साल के निशिकांत को 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उन्हें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमणो भी थे। दो दिन से उनकी हालत काफी गंभीर थी। आज उनका निधन हो गया।
Related Stories
निशिकांत कामत महज 50 वर्ष के थे उनका इस तरह जाना बॉलीवुड के लिए गहरी क्षति है। मशहूर एक्टर और निशिकांत कामत के दोस्त रितेश देशमुख ने उन्हें इस तरह अलविदा कहा।
दृश्यम के एक्टर अजय देवगन ने भी ट्वीट करके दुख जाहिर किया है-
जॉन अब्राहम ने दी श्रद्धांजलि
रणदीप हुड्डा ने भी जाहिर किया दुख-
