1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हाथी मेरे साथी' के बाद अब 'बंटी और बबली 2' की रिलीज पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह

'हाथी मेरे साथी' के बाद अब 'बंटी और बबली 2' की रिलीज पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह

 Published : Mar 25, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 12:55 pm IST

हाल ही में राणा दग्गुबाती की मूवी 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज रोक दी गई थी। अब 'बंटी और बबली 2' की रिलीज भी रोक दी गई है।

Bunty Aur Babli 2 release postponed- India TV Hindi
'बंटी और बबली 2' की रिलीज पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह Image Source : TWITTER: @TARAN_ADARSH

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। इस वजह से कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर देखने को मिल रहा है। क्योंकि लॉकडाउन की आशंका के कारण मेकर्स ने फिल्मों की रिलीज को पोस्टपोन करने का फैसला किया है। हाल ही में राणा दग्गुबाती की मूवी 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज रोक दी गई थी। अब 'बंटी और बबली 2' की रिलीज भी रोक दी गई है। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'बंटी और बबली 2' 23 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते केसों की वजह से यशराज फिल्म्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी है। YRF जल्द ही नई रिलीज डेट का ऐलान करेगा। 

'बंटी और बबली 2' की कास्ट ने पूरी की डबिंग, सैफ, रानी, सिद्धांत की फिल्म

आपको बता दें कि इस मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी और शार्वरी लीड रोल में हैं, जबकि सैफ अली खान और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। 

'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी फिर से एक बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'हम तुम' और 'ता रा रम पम' जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन