1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बंटी और बबली 2' की कास्ट ने पूरी की डबिंग, सैफ, रानी, सिद्धांत की फिल्म

'बंटी और बबली 2' की कास्ट ने पूरी की डबिंग, सैफ, रानी, सिद्धांत की फिल्म

 Published : Oct 13, 2020 06:24 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 07:05 pm IST

'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी फिर से एक बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'हम तुम' और 'ता रा रम पम' जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है।

बंटी और बबली 2- India TV Hindi
बंटी और बबली 2 Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुवेर्दी और नवोदित कलाकार शारवरी ने आगामी फिल्म 'बंटी और बबली 2' के लिए डबिंग पूरी कर ली है। निर्देशक वरुण वी. शर्मा ने कहा, "सभी कलाकारों ने फिल्म के लिए डबिंग पूरा कर लिया है। 'बंटी और बबली 2' गुदगुदाने वाला बड़े पर्दे का मनोरंजक फिल्म है और हम दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।"

'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी फिर से एक बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'हम तुम' और 'ता रा रम पम' जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है।

सिनेमाहॉल फिर से खुलने के लिए हैं तैयार, नहीं बढ़ेंगे टिकट के दाम, रखा जाएगा सुरक्षा का ख्याल

सिद्धांत ने बताया था कि वह 'बंटी और बबली 2' का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा था, "मैं लोगों द्वारा इसे देखने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि इस महामारी के बाद इस फिल्म के साथ सब ठीक हो जाएगा। यह एक पारिवारिक मनोरंजन है। यह एक बेहतरीन फिल्म है। मुझे इसकी शूटिंग करने में बहुत मजा आया, और इतने कठिन और काले समय के बाद लोगों को कुछ बहुत ही हल्का और मजेदार कंटेंट चाहिए। मैं वास्तव में इस फिल्म को लेकर उत्साहित हूं।"

शाहिद कपूर का मजेदार वीडियो देखकर ईशान खट्टर ने कहा- ये आपका असली रूप है

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन