1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. सैफ अली खान ने शूरू की वेब सीरीज 'तांडव' की डबिंग

सैफ अली खान ने शूरू की वेब सीरीज 'तांडव' की डबिंग

 Edited By: IANS
 Published : Sep 16, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 07:37 pm IST

ब शो 'तांडव' में भारतीय राजनीति का डार्क साइड दिखाया गया है, जिसमें सुनील ग्रोवर, मोहम्मद जीशान अयूब और सारा जेन डायस ने भी अभिनय किया है।

सैफ अली खान- India TV Hindi
सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM/SAIF_ALIKAN

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने अपने आगामी वेब शो 'तांडव' की डबिंग शुरू कर दी है। वेब शो के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अभिनेता के वर्क मोमेंट को साझा किया है। उन्होंने लिखा, "कोरोना काल में सैफ अली खान के साथ डबिंग। साउंड डिजाइनर दिलीप सुब्रमण्यम। काम करने का नया तरीका।"

अब्बास जफर द्वारा साझा किए गए तस्वीर में अभिनेता सैफ अली खान घर से काम करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सैफ अली खान डायलॉग सीट पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति ने माइक पकड़ा हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि डबिंग की जा रही है।

वेब शो 'तांडव' में भारतीय राजनीति का डार्क साइड दिखाया गया है, जिसमें सुनील ग्रोवर, मोहम्मद जीशान अयूब और सारा जेन डायस ने भी अभिनय किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन